Agniveer Extension: अग्निवीरों को 4 नहीं,अब 6 साल तक सेवा का मौका! कैबिनेट ने दी 2 साल के एक्सटेंशन को मंजूरी
Agniveer Service Extension: अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में सेवा दे रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर आई है। केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निवीरों के सेवा कार्यकाल को 2 साल और बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब अग्निवीर 4 साल के बजाय कुल 6 साल तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
4 नवंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने आधिकारिक तौर पर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले 4 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 25% अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में शामिल किया जाएगा। वहीं बाकी बचे 75% अग्निवीरों को 2 साल का दूसरा कार्यकाल देने की सिफारिश तीनों सेनाओं ने की थी, जिसे कैबिनेट ने पास कर दिया है।

अग्निवीरों को कैसे मिलेगा 2 साल का एक्सटेंशन? (Agniveer Service Extension Rules)
सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने आगे बताया कि यह 2 साल का अतिरिक्त कार्यकाल पूरा होने के बाद जो अग्निवीर सेना में आगे सेवा देना चाहेंगे, उन्हें एक पारदर्शी और वस्तुनिष्ठ चयन प्रक्रिया (ऑब्जेक्टिव सेलेक्शन क्राइटेरिया) से गुजरना होगा। इसके आधार पर ही उन्हें सशस्त्र बलों में आगे की नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा। यानी अतिरिक्त सेवा अवधि मिलने का मतलब नियमित नौकरी की पक्की गारंटी नहीं है।
यह फैसला ऐसे समय आया है जब मध्य नवंबर से तीनों सेनाएं अपने पहले बैच के 75% अग्निवीरों को चरणबद्ध तरीके से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू करने वाली थीं। आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर तक करीब 18,300 अग्निवीर 4 साल पूरे करके बाहर होने वाले थे।
नवंबर से बाहर होने वाले थे पहले बैच के अग्निवीर
यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब तीनों सेनाएं पहले बैच के 75 फीसदी अग्निवीरों को सेवा से मुक्त करने की तैयारी कर रही थीं। यह प्रक्रिया नवंबर के मध्य से चरणबद्ध तरीके से शुरू होनी थी। 31 दिसंबर तक करीब 18,300 अग्निवीरों के चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला था।
ये 18,300 जवान पहले दौर में भर्ती हुए कुल 24,400 अग्निवीरों के करीब 75 फीसदी हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक़, पहले बैच में थल सेना के करीब 19,000, वायु सेना के 2,850 और नौसेना के 2,550 अग्निवीर शामिल थे।
अग्निपथ योजना में क्यों किया गया बदलाव?
अग्निपथ योजना जून 2022 में शुरू की गई थी। इसका मकसद सेना को युवा और युद्ध के लिए तैयार रखना था। इस मॉडल के तहत जवानों को चार साल के लिए भर्ती किया जाता है। इनमें से अधिकतम 25 फीसदी को 15 साल की अतिरिक्त नियमित सेवा के लिए रखा जा सकता है। बाकी जवानों को चार साल बाद सेवा से मुक्त किया जाता है।
इस व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस भी होती रही है। इसकी वजह यह है कि इससे अधिकारी रैंक से नीचे के सैनिकों की सेवा अवधि कम हुई और उन्हें पहले वाली व्यवस्था के मुकाबले कम सेवा लाभ मिलते हैं।
तीनों सेनाओं में कितने अग्निवीर हैं?
अधिकारियों के मुताबिक़, तीनों सेनाओं ने अलग-अलग भूमिकाओं में अग्निवीरों के प्रदर्शन पर संतोष जताया है। पहले भी संकेत दिए गए थे कि विशेष कौशल वाले अग्निवीरों को ज्यादा संख्या में बनाए रखने के लिए योजना में बदलाव हो सकता है।
अधिकारियों के बताए आंकड़ों के मुताबिक़, फिलहाल थल सेना में करीब 2.70 लाख, वायु सेना में 27 हजार और नौसेना में लगभग 21 हजार अग्निवीर हैं। अग्निपथ योजना ने सेना की दशकों पुरानी भर्ती व्यवस्था की जगह ली थी। जून 2022 में एनडीए सरकार ने इसे लागू करने का ऐलान किया था। अब दो साल के अतिरिक्त सेवा विकल्प को मंजूरी मिलने से इस भर्ती मॉडल में एक और बड़ा बदलाव हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
