आतंकी अ़फजल गुरु का बेटा गालिब 10वीं की मेरिट लिस्ट में
नई दिल्ली। भारत की संसद को खून से लाल करने वाले आतंकी अफजल गुरू के बेटे गालिब ने बड़ा कमाल किया है और एक नई तस्वीर लोगों को सामने पेश की है।
गालिब गुरू ने जम्मू कश्मीर बोर्ड में 10वीं के एग्जाम में 95 फीसदी नंबर के साथ टॉप लिस्ट में शामिल हो गये हैं। हालांकि टॉप किया है ताबिश मंजूर ने जिन्हें 96.6 प्रतिशत मिला है। गालिब को 500 में 475 मिले हैं। ताबिश की इस कामयाबी पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
संडे को जम्मू-कश्मीर बोर्ड के हाईस्कूल परिणाम की लिस्ट जारी हुई है जिसमें गालिब गुरू को अंग्रेजी, मैथ्स, सोशल साइंस और उर्दू में ए ग्रेड मिला है।













Click it and Unblock the Notifications