क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे एसएम कृष्णा बुधवार को भाजपा में होंगे शामिल
यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके और पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एसएम कृष्णा अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
बेंगलुरु। यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके और पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एसएम कृष्णा अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। एसएम कृष्णा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। बुधवार को उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वो भाजपा में शामिल होंगे।
इससे पहले पूर्व कांग्रेसी और मजबूत वोकालिगा नेता भाजपा में 15 मार्च को शामिल हाने वाले थे। पर कुछ व्यक्तिगत कारणों से ऐसा नहीं हो पाया। आपको बताते चलें कि एसएम कृष्णा ने इससे पहले कांग्रेसी की सदस्यता छोड़ते हुए अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को सौंप दिया था। उसके बाद बी एस येदुरप्पा ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। 22 मार्च को एसएम कष्णा के भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
Comments
English summary
After a week's delay, S M Krishna to join BJP on Wednesday
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें