मनोज तिवारी के नाम पर भाजपा का यूटर्न, आप बोली- बिना दूल्हे की बारात

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने उस बयान से यूटर्न ले लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी और वही मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि ऐसा कहने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके बयान का मतलब था दिल्ली में भाजपा मनोज तिवारी के नेतृत्व में भारी मतों से जीतेगी।

aap, bjp, manoj tiwari, delhi assembly election, delhi, sanjay singh, arvind kejriwal, आप, आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल, मनोज तिवारी, दिल्ली, भाजपा, दिल्ली विधानसभा चुनाव

अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि क्या उनके पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है, 'तो इसका मतलब केजरीवाल जी के खिलाफ आपके पास कोई नहीं? बिना दूल्हे की बारात? आपका मुख्यमंत्री उम्मीदवार दो घंटे में ही मैदान छोड़कर भाग गया या बीजेपी को उनकी प्रतिभा पर भरोसा नहीं है?'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'आदरणीय हरदीप सिंह पुरी जी दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि अरविंद केजरीवाल जी के सामने आपका चेहरा कौन है? आपने तिवारी जी का नाम बताया भी और 2 घंटे में मैदान छोड़ कर भाग गए, क्या चुनाव से बीजेपी ने केजरीवाल को वॉक ओवर दे दिया है?'

बता दें हरदीप सिंह पुरी ने अपने बयान के बाद ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली में भाजपा विजय की ओर अग्रसर है। पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को नामित नहीं किया है। श्री मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में पूरे जोश से काम कर रही है। मेरे बयान का मतलब था कि भाजपा उनके नेतृत्व में भारी मतों से आगामी चुनाव जीतेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+