पटियाला की घटना के बाद सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस को मिला जबर्दस्त समर्थन

नई दिल्ली- पटियाला की घटना के बाद सोशल मीडिया से पंजाब पुलिस को जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। जिस तरह से कर्फ्यू पास मांगे जाने पर निहंगों ने पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट दिया और बावजूद इसके पुलिस वालों ने जो संयम दिखाया है, उसकी वजह से जन-भावनाएं पूरी तरह से उसके साथ है। सोशल मीडिया यूजर्स ने हैसटैग 'पंजाब पुलिस साड्डा मान' के जरिए वीडियो, ग्राफिक्स और कार्टून शेयर उनके प्रति एकजुटता दिखाई है। जनता में पंजाब पुलिस के प्रति किस कदर सम्मान बढ़ा है, उसके गवाह तो वो हजारों व्हाट्सऐप्प प्रोफाइल पिक्चर हैं, जो पंजाब पुलस के समर्थन में बदल दिए गए हैं।

After the Patiala incident, Punjab Police got tremendous support on social media.

आम लोगों से ही नहीं जाने-माने राजनेताओं ने भी पुलिस के प्रति समर्थन जताया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी और पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला जैसी शख्सियतें भी शामिल हैं। सच तो ये है कि पंजाब आज कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी से जिस तरह से लड़ रहा है, उसमें यही लोग इस जंग के हीरो भी हैं और अगुवा भी हैं। ये दिन-रात लोगों की सेवाओं में जुटे हुए हैं, बिना थके और बिना रुके।

पंजाब पुलिस भी लोगों की भावनाओं को समझ रही है और उसने भी सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक वीडियो शेयर किया है जिसमें लॉकडाउन के दौरान पुलिस वालों को चौबीसों घंटे जनता की सेवा में ड्यूटी देते दिखाया गया है। उनका ये योगदान उनके आदर्श वाक्य- 'शुभ कर्म ते कभुं न टरूं' के पूरी तरह अनुकूल नजर आता है। पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर मिल रहे अपार जनसमर्थन के प्रति भी आभार जताया है, जिसकी वजह से उसका मनोबल भी बढ़ा है और गौरव भी बढ़ा है। पंजाब की घटना ये दिखाती है कि पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाकर किस तरह से जन-जन से संपर्क स्थापित किया है और समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचाने में सफल हुई है और उसमें सोशल मीडिया का रोल बहुत ही अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+