सेरोगेसी पर कानून, करण जौहर की तरह अब अविवाहित नहीं बन पाएंगे पिता

सरोगेसी बिल के पास होने के बाद होमोसेक्शुअल, सिंगल पेरेंट, लिव-इन में रह रहे जोड़े सेरोगेसी का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

नई दिल्ली। हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। करण अविवाहित हैं और सेरोगेट मदर के जरिए वो पिता बने हैं। करण से पहले भी कई अमीर लोग सेरोगेसी के जरिए सिंगल पेरेंट बन चुके हैं या फिर शादीशुदा होते हुए भी सेरोगेट मदर की मदद से बच्चा पैदा कर चुके हैं। करण के मामले के बाद एक बार फिर सेरोगेसी चर्चाओं में है लेकिन अब सेरोगोसी का इस्तेमाल करना मुश्किल होगा। इसको लेकर संसद में बिल को मंजूरी मिलने के बाद सिंगल पेरेंट बनने पर रोक लग जाएगी।

सेरोगेसी पर कानून, करन की तरह नहीं अब नहीं बन पाएंगे पिता

संसद मे पेश सरोगेसी बिल के पास होने के बाद होमोसेक्शुअल, सिंगल पेरेंट, लिव-इन में रह रहे जोड़े सेरोगेसी का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। ये बिल व्यावसायिक सेरोगेसी पर भी लगाम लगाएगा। इस बिल के अनुसार, जिनकी शादी को पांच साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन किसी मेडिकल कारण से बच्चा पैदा नहीं कर पाए हैं, वहीं सेरोगेसी का इस्तेमाल कर सकेंगे।

बीते साल लोकसभा में पेश हुआ था सेरोगेसी बिल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने बीते साल नवंबर में लोकसभा में सेरोगेसी बिल पेश किया था। बिल में पैसे देकर बच्चा पैदा करने के लिए किराए की कोख पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध के तहत सेरोगेट मदर को किसी भी तरह का पेमेंट नहीं किया जा सकेगा। साथ ही इसमें इसके तहत कुंवारे लोगों, विदेशियों और भारतीय मूल के लोगों के लिए सरॉगसी पर बैन है। सिर्फ वैध रूप से विवाहित जोड़े ही इस तकनीक का लाभ उठा सकेंगे। वह भी तब जब शादी के पांच साल बाद तक वे निसंतान रहें। अविवाहित पुरुष या महिला, सिंगल, लिव इन में रह रहा जोड़ा और समलैंगिक जोड़े सरोगेसी के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

अमीर लोग ही ज्यादा करते हैं सेरोगेसी का इस्तेमाल
सेरोगेसी के मामले में देखा गया है कि अक्सर अमीर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। करण जौहर से पहले सेरोगेसी के जरिए आमिर खान बेटे आजाद, शाहरुख खान बेटे अबराम और तुषार कपूर एक बेटे लक्ष्य के पिता बन चुके हैं। सेरोगेसी के बारे में सबसे ज्यादा अहम बात ये है कि सेरोगेट मदर हमेशा कोई गरीब औरत होती है और आमतौर पर देखा गया है कि बच्चा पैदा होने के बाद औरत की सुध उसकी कोख का इस्तेमाल करने वाले नहीं लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+