Delhi Assembly Election: सोनिया गांधी के निर्देश पर भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते ये दो दिग्गज नेता
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) होने जा रहे हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सूची भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। वहीं अगर कांग्रेस की बात करें, तो पार्टी के दिग्गज नेता इस चुनाव मैदान में उतरने से लगातार इंकार कर रहे हैं।
Recommended Video

इन नेताओं ने किया इनकार
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के दो दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया के निर्देश के बावजूद भी चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि पूर्वी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं।

8 फरवरी को मतदान होगा
राजधानी में 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। यहां 2689 केंद्रों पर 13750 बूथ बनवाए गए हैं, जहां मतदाता वोट डाल सकेंगे। इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह तैयार दिख रही है, पार्टी को अपनी मुफ्त योजनाओं से उम्मीद है कि वह चुनावों में जीत हासिल करेगी।

AAP में शामिल हुए कांग्रेस नेता
वहीं कांग्रेस को चुनाव से पहले ही झटका लग चुका है। दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। 2015 में जगदीश ने रिठाला से चुनाव लड़ा था। जगदीश के AAP में शामिल होने से दो दिन पहले मटिया महल विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे शोएब इकबाल ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली।

भाजपा ने तैयारियां तेज कीं
दिल्ली में पिछले 20 साल से सत्ता का सूखा झेल रही भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इस बार जनता काम पर वोट देगी। गौरतलब है कि दिल्ली के 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। भाजपा केवल तीन सीट हासिल कर पाई थी जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।
-
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM?












Click it and Unblock the Notifications