'Rashi Bewafa Hai': सोनम के बाद अब राशि हुई 'बेवफा', वायरल हुआ 20 रुपये का ये नोट

नई दिल्ली, 16 फरवरी। 'नोटबंदी' के दौरान 'सोनम गुप्ता' नाम बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ था, जिसका जिक्र आते ही लोगों के चेहरे पर एक बार मुस्कान जरूर खिल जाती थी। दरअसल किसी दिलजले आशिक ने अपनी महबूबा सोनम गुप्ता की बेवफाई से तंग आकर 10 रूपए के नोट पर लिख दिया था 'सोनम गुप्ता बेवफा है', वो नोट इस हद तक वायरल हो गया कि उसके बाद ना जाने कितने लोगों ने इस नाम पर और इस नाम को लेकर कहानियां गढ़ दी थीं। बहुत सारे बेवफाई के सबूत भी पेश किए गए थे लेकिन असली 'सोनम गुप्ता कौन थी और उसे क्यों बेवफा कहा गया?' ये आज तक रहस्य ही है।

'सोनम के बाद 'राशि बेवफा हो गई है'

'सोनम के बाद 'राशि बेवफा हो गई है'

हालांकि सोनम की बेवफाई के वायरल होने से उन लड़कियों को बहुत ज्यादा परेशानी हो गई थी, जिनका नाम सोनम था। फिलहाल ये बात काफी दिनों तक चर्चा में रहने के बाद गायब हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि हम यहां 'सोनम' का जिक्र क्यों कर रहे हैं? तो इसके पीछे कारण ये है कि अब सोनम के बाद 'राशि बेवफा हो गई है।'

लोग 'राशि' का इतिहास-भूगोल खंगालने में जुटे हुए हैं

लोग 'राशि' का इतिहास-भूगोल खंगालने में जुटे हुए हैं

दरअसल किसी ने अब 20 रु की नोट पर लिख दिया है 'राशि बेवफा है', जिसके बाद लोगों को सोनम याद आई है। इस वक्त 'राशि बेवफा है' ट्रेंड में हैं, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बहार आई हुई है, लोग 'राशि' का इतिहास-भूगोल खंगालने में जुटे हुए हैं।

बहुत उत्सुक हूं ये राशि कौन है?

बहुत उत्सुक हूं ये राशि कौन है?

एक यूजर ने लिखा है कि 'यह सच है कि मैं इसके बारे में और जानने के लिए वास्तव में बहुत उत्सुक हूं ये राशि कौन है?' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ' ये राशि कौन है? मैंने इस बार राशि का नाम सोनम की जगह सुना है।'

'रसोड़े में राशि है'

एक यूजर ने राशि को 'साथ निभाना साथिया' शो के करेक्टर राशि से जोड़ दिया है, जिसके बारे में कोकिलाबेन जवाब देती हैं कि 'रसोड़े में राशि है'। कुल मिलाकर लोग इस पर वायरल नोट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और राशि की बेवफाई जानने को काफी उत्सुक हैं।

'सोनम गुप्ता बेवफा'

आपको बता दें कि जब 'सोनम गुप्ता बेवफा' हुई थी तो सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सारे वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें कई लड़कियों ने अपना मुंह छिपाकर या चेहरा ब्लर करके खुद को सोनम गुप्ता बताया था और अपनी प्रेम कहानी और बेवफाई के बारे में बहुत कुछ कहा था। ताज्जुब ये था कि इस तरह के वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था। देखते हैं कि इस बार उनकी तर्ज पर कोई राशि सामने आती है कि नहीं या फिर कुछ दिनों तक वायरल होने के बाद राशि और उसकी बेवफाई यूं ही गायब हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+