जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से आए 100 लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने की अमित शाह से मुलाकात
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के 100 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और मंत्रालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू और कश्मीर के लोगों के साथ गृह मंत्री शाह की पहली मुलाकात है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस 100 लोगों में पुलवामा, कश्मीर घाटी, जम्मू और लद्दाख के लोग शामिल हैं।

बता दें कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने के केंद्र के फैसले को सही ठहराते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा था कि यह धारा जम्मू-कश्मीर और भारत के बीच रोडब्लाकिंग का काम कर रहे थे। लेकिन देश के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश ने प्रधानमंत्री मोदी को पहले सत्र के सत्र में ही निरस्त कर दिया।
गृहमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने वाले कदम ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए रास्ता खोल दिया है। उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील थी। उन्होंने कहा कि इस फैसले का समर्थन सभी नागरिकों ने किया है। बात दें कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदम को सही ठहराया था और कहा था कि सरकार ने निर्णय पूरी तरह से लोकतांत्रिक, खुले, पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से लिया।
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा और लोकसभा में पिछले महीने 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 को खत्म करने का ऐलान किया। हालांकि अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। यहां तक कि वहां के स्थानीय नेताओं पूर्व मुख्यमंत्रियों को नंजरबंद किया रखा गया है। शुरू में जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में कर्फ्यू भी लगाई गई थी।
यह भी पढ़ें- VIDEO: पाकिस्तानी लड़के ने दी इमरान खान को नसीहत, कश्मीर के बजाय अपनी माली हालत सुधारें
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications