इस्लामिक लोगों से मिलकर अपने छवि का हाल जानेंगे नरेंद्र मोदी

राजनाथ की इस मुलाकात के बाद अब नरेंद्र मोदी भी मौलानाओं के बीच में पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ रहे अाम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बनारस पहुंच गए हैं। नरेंद्र मोदी का कहना है कि बनारस के ही नहीं बल्कि पूरे देश के मुसलमान उनसे बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 'बनारस से चुनाव लड़ना मेरे लिए सिर्फ वहां की जनता का प्यार पाना जैसा है।'
नरेंद्र मोदी ने अपने एक बयान में यह भी कहा कि मैं मुसलमानों का विरोधी नहीं हूं। शुरुआती दौर में मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की गई थी जिसका परिणाम मैं आज तक भुगत रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास की गति को बहुत मंद कर दिया है और यह देखकर मुझे बहुत पीड़ा होती है। ऐसे में अब नरेंद्र मोदी भी देश के मुूसलमानों से मिलकर उनका हाल जानने का प्रयास करेंगे। मोदी का कहना है कि गुजरात के मुस्लिम उनके बहुत लोकप्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications