अमिताभ ने भेजे थे कंगना को फूल, आज अभिनेत्री ने जया से बेटे को लेकर किया सवाल
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ड्र्ग्स कनेक्शन का मामला अब संसद पहुंच चुका है, सोमवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मसले को लोकसभा में उठाया था, जिसपर मंगलवार को राज्यसभा में सांसद जया बच्चन ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं, मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं, उन्होंने सरकार से अपील की है कि वो ऐसे लोगों से कहे कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें, ये वो लोग हैं जो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।'

अगर अभिषेक कमरे में लटके मिले होते तो...
जिसके बाद कंगना रनौत ने जया बच्चन के संसद के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'जया जी क्या आप यही बात तब भी कहतीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनेज में पीटा जाता, ड्रग्स दिए जाते और मॉलेस्ट किया जाता। क्या आप तब भी यही बात कहतीं अगर अभिषेक लगातार तंग किए जाने और उत्पीड़न की शिकायत करते और एक दिन फांसी पर लटके हुए पाए जाते? हमारे लिए भी थोड़ी दया दिखाओ।'

जब अमिताभ को फूल भेजने के लिए कंगना ने कहा था-Thanks
कंगना का ये ट्वीट इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, कुछ लोग कंगना का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग जया बच्चन की तारीफ कर रहे हैं, फिलहाल आज जहां कंगना अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन से इस तरह से सवाल कर रही हैं, उन्होंने ही आज से कुछ साल पहले अपनी तारीफ पर जया बच्चन के पति और महानायक अमिताभ बच्चन को थैंक्स कहा था। ये बात साल 2014 की है, जब कंगना की फिल्म 'क्वीन' सुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद कंगना को अमिताभ ने फूल और चिठ्ठी भिजवाई थी, जिसमें उनकी तारीफ की गई थी।

'मैंने वो हासिल किया है, जिसके लिए लोग प्रयास करते रह जाते हैं'
इस बात को खुद कंगना ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उन्होंने बताया था कि एक सुबह मेरे घर पर एक गुलदस्ता आया जिसे कि मेरी बहन रंगोली ने रिसीव किया और मुझे पकड़ा दिया। उसे अमिताभ सर ने भेजा था, साथ में उनके हाथ की लिखी एक चिठ्ठी थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैंने वो हासिल किया है, जिसके लिए लोग प्रयास करते रह जाते हैं। तब कंगना ने कहा था कि मेरे लिए बिग बी के शब्द काफी मायने रखते हैं, क्योंकि वो सेल्फ मेड इंसान हैं और उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर हर चीज हासिल की है।
Recommended Video

क्या है मामला?
26 अगस्त की शाम एक ट्वीट में कंगना ने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, अगर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड की जांच करता है तो पहलीं पंक्ति के कई सितारे सलाखों के पीछे होंगे। अगर ब्लड टेस्ट हुए तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आ जाएंगी। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जी स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड जैसे गटर को साफ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications