सजा के बाद राम रहीम के लिए तैयार है ये जेल, सिक्योरिटी ऐसी कि परिंदा भी नहीं मार सकता पर

रोहतक। साध्वी से रेप के मामले में गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। सजा के ऐलान के दौरान राम रहीम लगातार रहम की भीख मांगता रहा लेकिन जज ने उसके अपराथ को गंभीर मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई। दोषी ठहराए जाने के बाद समर्थकों के बवाल को देखते हुए प्रश्न उठ रहा है कि बाबा को अब किस जेल में रखा जाएगा।

भेजा जा सकता है फरीदाबाद की नीमका जेल

भेजा जा सकता है फरीदाबाद की नीमका जेल

बाबा राम रहीम पर आज 2.30 बजे फैसला आना है। ऐसी जानकारी है कि बाबा गुरमीत राम रहीम को फैसले के बाद हरियाणा के नीमका जेल भेजा जा सकता है। हालांकि बाबा को नीमका जेल में रखा ही जाएगा इसकी पर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शासन-प्रशासन मिलकर इस पर विचार विमर्श कर रहा है। बता दें कि कि नीमका जेल को सुरक्षा एवं आधुनिकता के लिहाज से हरियाणा की सबसे परफेक्ट जेल माना जाता है। फरीदाबाद के नीमका स्थित जेल में बाबा को रखने का एक बड़ा कारण पूर्व में हुई किसी भी प्रकार की हिंसा से बचना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद बाबा के गुंडों ने भयंकर उत्पात मचाया था। एक और वजह जो सामने आ रही है वो यह कि बाबा राम रहीम का प्रभाव सबसे ज्यादा अंबाला सिरसा, हिसार और उत्तरी हरियाणा के जिलों में है। ऐसे में दक्षिण हरियाणा में स्थित इंडस्ट्रियल सिटी फरीदाबाद में बाबा का प्रभाव अपेक्षाकृत काफी कम है। जिससे यहां पर बवाल होने की संभावनाएं भी काफी कम हैं। 2500 कैदियों की क्षमता वाला नीमका जेल प्रदेश में सबसे आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था वाली जेल है।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim अब Faridabad की Nimka Jail में होंगें शिफ्ट। वनइंडिया हिंदी
    इन धाराओं में हो सकती है सजा

    इन धाराओं में हो सकती है सजा

    राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने धारा 376 (बलात्कार) और धारा 506 (आपराधिक षड्यंत्र) का दोषी पाया गया है। सीबीआई के वकील के मुताबिक इन दोनों मामलों में उम्रकैद तक की सजा सुनाई जा सकती है। ऐसे में गुरमीत को कम से कम सात साल आजीवन कारावास तक की हो सकती है।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    बाबा पर सजा के फैसले के बाद किसी भी संभावित हिंसासे निपटने के लिए हरियाणा और पंजाब में सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। इसके लिए अर्धसैनिक बलों की 23 कंपनियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा को देखते हुए पंचकूला, रोहतक, कैथल, अंबाला में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राम रहीम हिंसा मामले में हरियाणा के गृह विभाग ने 29 अगस्त तक डेरा परिसर में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस सेवाओं को बंद करने का आदेश दे दिया है। राज्य पुलिस का दावा है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा है कि रोहतक में अर्धसैनिक बलों की 23 टुकड़ियां तैनात की गई है, जबकि सेना को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही 103 डेरों को अब तक खाली करवाया जा चुका है। पुलिस ने राम रहीम के करीबियों आदित्य इसां और धीमान इंसां के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+