मलाइका अरोड़ा पर कमेंट करके फंसी कंगना की बहन रंगोली, लोगों ने कहा- घटिया हो तुम, गंदी सोच है तुम्हारी

मुंबई। एक बार फिर से बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अपने एक विवादित ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं, लोग उन्हें जमकर ट्विवटर पर कोस रहे हैं। रंगोली का निशाना इस बार ऋतिक रोशन या फिर आदित्य पंचोली नहीं हैं बल्कि इस बार उन्होंने निशाना साधा है, बॉलीवुड की आयटम गर्ल मलाइका अरोड़ा पर, जिन पर कमेंट करना उन पर भारी पड़ गया।

मलाइका ने शेयर की थी बेटे संग तस्वीर

दरअसल हाल ही में अरबाज खान की तलाकशुदा पत्नी मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे संग एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'जब बेटा अपनी मम्मी के साथ अच्छा बर्ताव करे और उनकी केयर करे'। फोटो में मलाइका नाईट सूट में थीं और उनके बेटे तस्वीर में झांकते नज़र आ रहे थे।

'ये आधुनिक भारतीय मां हैं, बहुत बढ़िया'

इसी फोटो पर तंज कसते हुए रंगोली ने कमेंट किया कि देखिए 'ये आधुनिक भारतीय मां हैं, बहुत बढ़िया', जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर रंगोली के खिलाफ ही कमेंटस की बारिश हो गई, लोगों को रंगोली की बात समझ नहीं आई और उन्होंने उनकी क्लास लगाते हुए कहा कि जिसका दिमाग घटिया होता है वो घटिया ही सोच सकता है।

लोगों ने लिखा-आपके दिमाग में गंदगी है रंगोली

तो कुछ लोगों ने रंगोली के लिए लिखा कि इस तस्वीर में कुछ भी गलत नहीं है, अगर आपको इसमें कुछ ग़लत दिख रहा है तो आपके दिमाग में गंदगी है। लोगों ने कहा कि आप दूसरों पर कमेंट करती रहती हो, लेकिन खुद घटिया हरकत करती हो।

रंगोली ने दी सफाई लेकिन लोगों ने नहीं सुनी एक भी बात

जब रंगोली ट्रोल होने लगीं तो उन्होंने सफाई देते हुए लिखा कि लोग मलाइका के बारे में काफी खराब बातें लिख रहे हैं, मैंने तो सिर्फ उसे एक मॉर्डन महिला बताया है लेकिन लोगों के भद्दे कमेंट्स देखकर मैं सोच में पड़ गई हूं कि ऐसा इस तस्वीर में क्या दिख रहा है, लेकिन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा, उन्होंने मलाइका को तो कुछ नहीं कहा लेकिन रंगोली को जमकर भला बुरा सुनाते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+