बेयर ग्रिल्स के शो Man vs Wild में PM मोदी के बाद अब नजर आएंगे रजनीकांत, शूटिंग शुरू

नई दिल्ली। पिछले साल बेयर ग्रिल्स के लोकप्रिय शो Man vs Wild में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी नजर आए थे, जिसमें पीएम मोदी का एक नया ही रूप देखने को मिला था, शो की रेटिंग्स काफी हाई थी, अब एक बार फिर से इस शो में एक और मशहूर भारतीय हस्ती नजर आने वाली है।

'Man vs Wild'नजर आएंगे Thalaiva

जी हां, अभिनेता से नेता बने रजनीकांत अब इस शो में बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग करेंगे। जहां पीएम मोदी वाले एपिसोड की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में हुई थी, वहीं तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत वाले एपिसोड की शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हो रही है, शूट तो शुरू भी हो गया है।

‘Man vs Wild' बहुत ही लोकप्रिय शो है

गौरतलब है कि डिस्कवरी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘Man vs Wild' के बेयर ग्रिल्स की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके शो का ह‍िस्सा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपत‍ि बराक ओबामा से लेकर तमाम मशहूर हॉलीवुड स्टार्स रह चुके हैं।

मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं बेयर ग्रिल्स

मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं बेयर ग्रिल्स

बेयर ग्रिल्स ने अब तक कई टीवी शो किए हैं, इनमें 2005 में आया Escape to the Legion, मैन वर्सेज वाइल्ड, 2010 में वर्सट केस सिनेरियो, 2011 में ब‍ियर वाइल्ड वीकेंड, 2013 में गेट आउट अलाइव, एस्केप फ्रॉम हेल, द आइसलैंड, रन‍िंग वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स, मिशन सर्वाइवर, बेयर ग्रिल्स सर्वाइवल स्कूल, सर्वाइवर गेम्स का नाम शामिल है. बेयर ग्रिल्स इसके अलावा मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+