फेसबुक पर नरेंद्र मोदी को टक्कर दे रहे हैं उनके ये मंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर दुनियाभर में खासे लोकप्रिय हैं लेकिन यहां उनको कोई टक्कर दे रहा है तो वो हैं केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल। फेसबुक पर पीएम के बाद वह दूसरे सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले नेता हैं। गोयल का फेसबुक पेज भी काफी लोकप्रिय है। मोदी के फेसबुक पेज को तकरीबन 4 करोड़ लोगों ने लाइक किया है। जबकि, गोयल के फेसबुक पेज को 45 लाख लोगों ने पसंद किया है।

बीवी के साथ रेलमंत्री का करवाचौथ फोटो आया पसंद
कुछ समय पहले रेल मंत्री के फेसबुक पेज पर उनका पत्नी के साथ फोटो खूब पसंद किया गया। करवाचौथ के इस पोटो वह पत्नी के साथ खड़े दिख रहे हैं। उनकी पत्नी के हाथ मे छलनी है। इस फोटो को 80,000 लोगों ने लाइक किया है। इस पर 1,800 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं औ इसे 1700 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

2017 में लोकप्रियता का आंकलन
जिस सर्वे में पीयूष गोयल की लोकप्रियता की बात सामने आई है, उस सर्वे में नेताओं की लोकप्रियता का आकलन 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2017 तक के बीच किया गया। सर्वे में लोगों के रिएक्शंस, शेयर्स और कमेंट्स के आधार पर सर्वाधिक नेताओं के नाम तय किए गए हैं।

ट्विटर पर भी लोकप्रिय हैं पीयूष गोयल
पीयूष गोयल सोशल साइट्स पर काफी लोकप्रिय हैं, वो ट्विटर और फेसबुक पर काफी लोकप्रिय भी रहते हैं। पीयूष गोयल ट्विटर पर लगातार सक्रिय रहते हैं, उनके ट्विटर पर 35 लाख फॉलोवर हैं।












Click it and Unblock the Notifications