विमान MH370 के बाद अब लापता हुई ट्रेन, गोरखपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर 14 दिनों से गायब
गोरखपुर। मलेशियाई विमान MH370 लापता होने की खबर ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। हर तरफ विमान में सवार लोगों की जिंदगी के लिए दुआओं का दौर शुरु हो गया पर अबतक विमान का पता नहीं चल सका है। इसी बीच एक खबर भारत से आ रही है जो हैरान करने वाली है। यहां एक ट्रेन पिछले 14 दिनों से लापता है। जी हां गोरखपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन रहस्मय परिस्थितियों में लापता है। एक वेबसाइट पर खबर के मुताबिक आखिरी बार इस ट्रेन को हाजीपुर स्टेशन पर देखा गया था और उसके बाद से ही ट्रेन कहां गई किसी को पता नहीं।

हाजीपुर में ट्रेन की बोगियां खड़ी कर दी गईं। करीब चार दिन बाद जब रूट क्लियर हो गया जो इस पैसेंजर ट्रेन को फिर से चलाने का फैसला किया गया। मगर उस वक्त जो बात सामने आई उसने रेलवे महकमे में हड़कंप मचा दिया। बात ये कि ट्रेन गायब है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने किसी तरह 10 बोगियों की व्यवस्था कर पैसेंजर ट्रेन को बहाल तो कर दिया, लेकिन गायब हुई ट्रेन का अभी तक कुछ पता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications