मेरठ की मुस्‍कान के बाद अब बेंगुलरु की यशस्विनी, लव मैरिज के 3 महीने बाद मां के संग मिलकर कर दी पति की हत्‍या

Bengaluru crime news: मेरठ में पति के कई टुकड़े करने वाली मुस्‍कान रस्‍तोगी केस के बाद बेंगलुरु से भी ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरू में एक पत्‍नी ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने पति की हत्‍या कर दी।

तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधी लड़की ने अपने पति को बिलकुल क्राइम शो स्‍टाइल में अपनी मां के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा। ताज्‍जुब की बात ये है कि पति की हत्‍या करने वाली लड़की ने खुद अपनी मर्जी से लव मैरिज की थी। आइए जानते हैं कि आखिर क्‍या वजह थी कि जिस शख्‍स के प्‍यार में पागल होकर उसने शादी रचाई उसी के खून की ऐसी प्‍यासी हो गई कि उसको मौत के घाट उतार दिया?

Bengaluru crime

पति की हत्‍या करने वाली पत्‍नी का नाम यशस्विनी सिंह है। उसकी उम्र महज 19 साल है उसनेअपनी 37 साल की हेमा बाई के साथ मिलकर अपने पति की हत्‍या की साजिश रची और ऐसे हत्‍या को अंजाम दिया ताकि उन पर किसी को शक ना हो।

तीन महीने पहले की थी लव मैरिज

ये मामला नार्थ बेंगलुरू के बीजीएस लेआउट के पास बिलिजाजी क्षेत्र का है। सोलादेवनहल्‍ली पुलिस स्‍टेशन ने ये केस दर्ज किया है। 19 साल की यशस्विनी सिंह ने तीन महीने पहले 37 वर्षीय लोकनाथ सिंह से शादी की थी जो रियल स्‍टेट का काम करता है। परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन लोकनाथ ने सितंबर 2024 को उसके परिवार को धमकी दी थी जिसके बाद दोनों की शादी हुई।

पति ने शादी के बाद यशस्विनी से कर दी ये डिमांड

शादी के बाद 37 वर्षीय लोकनाथ सिंह की शारीरिक मांगों को जब 19 साल की पत्‍नी यशस्विनी सिंह मना कर देती थी तब उसे वो प्रताड़ना देता था। यशस्विनी सिंह पहले ही अपने पति की प्रताड़ना से परेशान थी लेकिन एक दिन जब उसके पति लोकनाथ ने यशस्विनी से अपनी मां को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मनाने के लिए कहा था उसका खून खौल उठा।

नाराज होकर पत्‍नी चली आई मायके

नाराज होकर यशस्विनी सिंह अपने माता-पिता के घर चली गई लेकिन लोकनाथ यशस्विनी को अपने साथ अपने घर वापस लाने के लिए दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था अगर वो वापस नहीं आई तो वो उसके साथ कुछ बड़ा करेगा।

मां के साथ मिलकर पत्‍नी ने रची हत्‍या की साजिश

इसके बाद यशस्विनी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति लोकनाथ सिंह की हत्‍या करने की साजिश रची। यशस्विनी को लोकनाथ सिंह की गंदी आदतों के बारे में पता था इसलिए उसने उसी का फायदा उठाते हुए उसके मर्डर की साजिश रची।

एसयूवी से पत्‍नी से मिलने पहुंचा लोकनाथ

22 मार्च 2025 दिन शनिवार को लोकनाथ ने यशस्विनी सिंह को फोन किया और बोला मैं तुमसे मिलने आ रहा हूं इसके बाद उसने अपनी बहन से बताया कि वो शहर जा रहा है और सुबह 10 बजे अपनी एसयूवी लेकर घर से निकल गया। यशस्विनी ने अपनी मां के साथ मिलकर खाना बनाया और उसमें नींद की गोलियां मिला दींं।

पत्‍नी को कार में लेकर गया पार्टी मनाने

लोकनाथ पत्‍नी संग पार्टी करना चाहता था इसके लिए वो बियर की बोलत भी लेकर आया। इसके बाद दोनों बीजीएस लेआउट में एक सन्‍नाटें वाले इलाके में गए और बियर के साथ लोकनाथ को उसकी पत्‍नी ने नींद की गोली वाला खाना खिला दिया जैसे ही वो बेहोश हो गया उसने अपनी मां को लोकेशन भेज कर बुला लिया।

मां-बेटी ने यूं दिया हत्‍या को अंजाम

उसकी मां चाकू लेकर आई औरदो बार लोकनाथ के गले पर चाकू से प्रहार किया और जिससे वो घबराकर भागा और थोड़ी दूर खड़ी ऑटो में छिपने की कोशिश की। वहां से गुजर रहे लोगों ने लोकनाथ की चीखें सुनी जिसे सुनकर लोग आए लेकिन तब तक वो मर चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस आई!

मां-बेटी की ये थी प्‍लानिंग लेकिन

पुलिस ने हत्‍या करने वाली मां-बेटी को अरेस्‍ट कर लिया है। उन्‍होंने कबूला है कि उनकी प्‍लानिंग थी कि वो कार में ही उसे मरा छोड़कर घर भाग आएंगी। जिससे कार में हत्‍या का शक उन पर ना आए। दुश्‍मनी में हत्‍या का मामला बताकर वो बच जाएंगी।

बेंगलुरू पुलिस ने क्‍या कहा?

पुलिस के अनुसार लोकनाथ का कथित तौर पर अवैध संबंध और उसका कारोबार मुख्‍य कारण था। पुलिस ने बताया कि लोकनाथ ने दो साल पहले ही कुनीगल में शादी कर ली थी और पत्‍नी से दो साल से रिलेशनशिप में था लेकिन दोनों परिवारो को जानकारी नहीं थी।

उम्र में 18साल का अंतर होने के कारण परिवार ने विरोध किया। कुछ समय पहले ही महिला के परिवार को इस शादी के बारे में पता चला और लोकनाथ के कथित अवैध संबंधी और गैरकाननी बिजनेस के बारे में भी पता चला था। हालांकि पुलिस ने बताया कि बेंगलुरू सेंट्रल क्राइम ब्रांच की नजर लोकनाथ पर थी वो धोखाधड़ी के केस में जांच के दायरे में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+