मराठों का दम देखने के बाद सीएम फडणवीस ने किए बड़े एलान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में ऐलान किया है कि मराठा समुदाय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा में ओबीसी के बराबर आरक्षण दिया जाएगा
नई दिल्ली। मुंबई की सड़कों पर मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ से दम दिखाए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार ने आरक्षण की मांग को सीधे तोर पर तो नहीं माना है लेकिन कई तरह की छूट देने का एलान किया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में ऐलान किया है कि मराठा समुदाय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा में ओबीसी के बराबर आरक्षण दिया जाएगा, साथ ही हर जिले में मराठा हॉस्टल बनाए जाएंगे। सीएम ने विधानसभा में कहा कि मराठा आरक्षण की मांग को बैकवर्ड क्लास कमिशन को रिफर कर दिया है, जो मराठाओं को आरक्षण देने के आधार और संभावनाओं का अध्ययन करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कमिशन से निवेदन करेगी कि वह तेजी से काम करे और अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में जमा करे।
आरक्षण की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिये मुंबई में मराठाओं ने बुधवार को विशाल मार्च निकाला। इस मार्च में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से मराठा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले हजारों लोग नौकरियों और शिक्षा सहित अन्य विभागों में आरक्षण की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications