सपना चौधरी ने इस तरह मनाया अपना पहला करवा चौथ, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय महिलाएं करवा चौथ का व्रत अपने पति के मंगल और दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाए-पीए रात में चांद निकलने का इंतजार करती हैं ताकि वह अपना व्रत तोड़ सकें। बुधवार को भी देश-विदेश में रहने वालीं हिंदू महिलाओं ने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। करीब 9 बजे आसमान में चांद का दीदार होने के बाद सभी ने पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा। इस बीच हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने भी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ व्रत रखा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Recommended Video

    Sapna Choudhary ने ऐसे सेलिब्रेट किया करवा चौथ,पहली बार पति के साथ शेयर की तस्वीरें | वनइंडिया हिंदी
    पति की लंबी आयु के लिए सपना ने रखा करवा चौथ का व्रत

    पति की लंबी आयु के लिए सपना ने रखा करवा चौथ का व्रत

    आपको बता दें कि बिग बॉस 11 की एक्‍स कंटेस्‍टेंट और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने इस साल जनवरी में गायक, लेखक और मॉडल वीर साहू से गुपचुप शादी रचा ली। हालांकि शादी की खबरें कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान में सामने आई थीं। लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी की शादी की खबर आते ही उनके फैंस में सनसनी फैल गई, कई लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था कि समना ने दुनिया से छुरपाक शादी कर ली।

    दुल्हन के जोड़े में नजर आईं सपना चौधरी

    दुल्हन के जोड़े में नजर आईं सपना चौधरी

    हालांकि सपना और वीर साहू की शादी को 10 महीने से अधिक हो चुके हैं और यह कपल अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रहा है। बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में भारतीय महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। ऐसे में शादी के बाद पहला करवा चौथ होने के तौर पर यह व्रत सपना चौधरी के लिए काफी स्पेशल रहा। उन्होंने पति वीर के साथ इस त्योहार को मनाने के लिए कई सारी तैयारियां की।

    शादी के बाद सपना चौधरी का पहला करवा चौथ

    शादी के बाद सपना चौधरी का पहला करवा चौथ

    अपने पहले करवा चौथ के लिए सपना चौधरी दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं, लाल साड़ी में वह बहुत ही सुंदर नजर आ रहीं थी। बता दें कि सपना चौधनी ने करवा चौथ की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो अब वायरल हो गई हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी करवा चौथ व्रत को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही है। आसमान में चांद की दीदार होने के बाद सपना करवा चौथ की कथा सुनी और चंद्रमा को अर्घ्य देकर उन्होंने अपना व्रत पूरा किया।

    सपना चौधरी ने की करवा चौथ की पूजा

    सपना चौधरी ने की करवा चौथ की पूजा

    तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वीर साहू ने भी गहले लाल रंग का कुर्ता पजामा पहना है जिसमें वह काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। करवा चौथ व्रत की पूजा के अनुसार सपना चौधरी ने छलनी से अपने पति को देखा फिर उनके हाथों से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा। तस्वीरों में सपना भी वीर साहू को मीठाई खिलातीं नजर आ रही है। समना ने अपनी कई और फोटो शेयर की है जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में काफी सुंदर नजर आ रही हैं। सपना के फोटो पर अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

    View this post on Instagram

    Happy karva chauth........🌝

    A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

    कैसे हुई सपना से वीर की मुलाकात?

    पिछले साल एक इंटरव्यू में सपना ने वीर की काफी तारीफ की थी, उन्होंने वीर को एक समझदार और सुलझा हुआ इंसान कहा था और बोला कि वो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को समझते हैं , बस इसी के बाद से दोनों के अफेयर की बातें होने लगी थीं, जिसके बाद वीर ने भी एक चैनल से बात करते हुए हंसते हुए कहा था कि मेरे लिए सपना कोई सपना नहीं है, बता दें कि सपना और वीर एक अवार्ड फंक्शन में मिले थे, जिसके बाद से दोनों में दोस्ती हो गई और अक्सर इन्हें साथ देखा जाने लगा था।

    यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं वीर साहू? जिन्होंने किया सपना चौधरी से गुपचुप शादी का दावा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+