NDA की अहम बैठक आज, नरेंद्र मोदी को चुना जाएगा संसदीय दल का नेता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद बीजेपी अगली सरकार बनाने जा रही है। केंद्र में एक बार फिर से मोदी की सरकार बनने जा रही है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अब आज एनडीए की अहम बैठक होनी है। इस बैठक में न रेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।

 After Lok Sabha Elections 2019 BJP Parliamentary Board Meeting Today

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है, जिसके बाद केंद्र में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पार्टी ने अपने सभी सांसदों को आज दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में बुलाया है। इस अहम बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। वहीं न रेन्द्र मोदी इस बैठक के बाद नरेंद्र मोदी अपने घटक दलों के साथ भी बातचीत करेंगे। अज बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, लोजपा के रामविलास पासवान समेत एनडीए तमाम घटक दलों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पीएम मोदी के साथ-साथ सभी मंत्रिपरिषद सदस्यों ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति ने नई सरकार चुने जाने तक पीएम मोदी ने कार्यभार संभालने को कहा, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों और पीएम मोदी के लिए डिनर का आयोजन किया था। जिसमें पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए। शाम 5 बजे सेंट्रल हॉल बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मंत्रीमंडल और पोर्टफोलियो को लेकर भी एक बैठक की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+