बुंदेलखंड की रैली से मध्य प्रदेश पर होगी मोदी की नजर

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी की इस रैली को पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है, और मप्र भाजपा इस रैली को भुनाने की पूरी कोशिश में है.बीजेपी के मिशन-2014 के तहत 25 अक्टूबर को मोदी उप्र के झांसी में आमसभा को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मोदी का यह पहला बुंदेलखंड दौरा होगा। कानपुर की रैली में जिस तरह से मोदी ने क्षेत्रीय समस्याओं को तवज्जो दी थी, उसके बाद अब झांसी में भी बुंदेलखंड पैकेज के बहाने लोगों को आकर्षित करते नजर आएंगे। इस बीच सूत्रों की माने तो मप्र से भी भीड़ जुटाने की जोरदार तैयारी चल रही है।
मोदी की उत्तर प्रदेश में यह दूसरी रैली है। इससे पहले कानपुर की रैली में बड़ी संख्या में जुटी भीड़ से उत्साहित मोदी ने कांग्रेस की दुखती रग पर हाथ फेरा था। कानपुर में बंद पड़े उद्योग धंधों और आजादी में उनके योगदान का जिक्र कर अपने को उनके करीब खड़ा करने का प्रयास किया था। पार्टी सूत्रों का दावा है कि मोदी झांसी में भी स्थानीय समस्याओं को ही उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications