जम्मू-कश्मीर के बाद सत्यपाल मलिक ने संभाली गोवा की जिम्मेदारी, पीएम मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर 31 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में भारत के नक्शे पर उभरेगा। उससे पहले ही जम्मू-कश्मीर में दो और बड़े बदलाव देखने को मिला, पहला ये कि गिरीश चंद्र मुर्मू को वहां का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है और दूसरा यह कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को अब गोवा का गवर्नर बना दिया गया है। पद संभालने के बाद शनिवार को सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी से मुलाकात की, सत्यपाल ने गोवा में आरके माधुर का स्थान लिया है।
वहीं, गोवा के गवर्नर आरके माथुर को लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 31 अक्टूबर के बाद से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जिम्मेदारी उप-राज्यपाल के हाथ में होगी। पीएमो ने सत्यपाल मलिक और पीएम मोदी के मुलाकात की फोटो ट्विटर पर शेयर किया है। जानकारी के लिए बता दे सत्यपाल मलिक को पिछले साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं। मालूम हो कि, शुक्रवार को सत्यपाल मलिक का तबादला कर दिया गया था उन्हें अब गोवा के गवर्नर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 1 नवंबर से आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे।
यह भी पढ़ें: अमित शाह बोले- पीएम मोदी ने दिव्यांग नाम देकर विकलांगों को नई पहचान दी
कौन
हैं
गिरीश
चंद्र
मुर्मू
साल
1985
बैच
के
आईएएस
अधिकारी
गिरीश
चुंद्र
मुर्मू
का
मूल
निवास
स्थान
ओडिशा
के
सुंदरगढ़
में
है,
उन्होंने
उत्कल
यूनिवर्सिची
से
पॉलिटिकल
साइंस
में
एमए
किया
और
उसके
बाद
एमबीए
की
डिग्री
लेने
के
लिए
वह
ब्रिटेन
चले
गए।
मुर्मू
ने
बर्मिंगम
यूनिवर्सिटी
से
एमबीए
किया
और
फिर
भारत
आने
के
बाद
सिविल
सर्विसेज
में
आ
गए।
पीएम
मोदी
के
बेहद
करीबी
माने
जाने
वाले
मुर्मू
को
गुजरात
में
आइएएस
अधिकारी
के
तौर
पर
नियुक्ती
मिली।
वर्ष
2004
से
वह
पीएम
मोदी
के
साथ
काम
करते
रहे
हैं,
उनकी
काबिलियत
को
देखते
हुए
उन्हें
दोहरी
जिम्मेदारी
सौंपी
गई
थी।
जब
पीएम
मोदी
गुजरात
के
मुख्यमंत्री
थे
तो
मुर्मू
उनके
सेक्रटरी
रहे
इसके
अलावा
वह
गृह
विभाग
के
भी
सेक्रटरी
थे।