हार के बाद एक्शन में मायावती, BSP के 6 राज्यों के प्रभारियों को हटाया, दो प्रदेश अध्यक्षों पर भी गिरी गाज

हार के बाद एक्शन में मायावती,BSP के 6 राज्यों के प्रभारियों को हटाया, दो प्रदेश अध्यक्षों पर भी गिरी गाज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती एक्शन में आ गई हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने व्हिप जारी किया है। मायावती ने सख्त फैसला लेते हुए छह राज्यों के इंचार्ज को बदल दिया है। वहीं दो प्रदेश अध्यक्षों पर भी गाज गिरी है।

 After Defeat in Lok Sabha elections 2019, BSP Cheif Mayawati Remove 6 state incharge and 2 state president.

मायावती ने उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान के स्टेट इंचार्ज की छुट्टी कर दी है। वहीं दिल्ली और मध्य प्रदेश के अध्यक्षों को भी अपने पद से हटा दिया है। मायावती ने दिल्ली में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की जगह लक्ष्मण सिंह को नया पार्टी अध्यक्ष बनाया है। वहीं मध्य प्रदेश में पार्टी की कमान रमाकांत पुत्तल से लेकर डीपी चौधरी को सौंपी हैं। वहीं उत्तराखंड में बसपा पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी एमएल तोमर को सौंपी गई है।

इतना ही नहीं पार्टी ने उत्तर प्रदेश से बीएसपी के 40 को-ऑर्डिनेटर और ज़ोनल को-ऑर्डिनेटर्स को भी दिल्ली बुलाया हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को 3 जून को दिल्ली बुलाया गया है, जहां लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा की जाएगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में बसपा ने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के 38 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन महागठबंधन के बावजूद बसपा सिर्फ 10 सीटें और सपा सिर्फ 5 सीटें ही जीत सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+