सबरीमाला मंदिर पर कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर बोर्ड की अहम बैठक

तिरुवनंतपुरम। केरल के सबरीमाला मंदिर में जिस तरह से कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी है उसके बाद से लगातार कोर्ट के फैसले का एक पक्ष विरोध कर रहा है। लोगों के विरोध के बीच मंदिरों के प्रशासन को देखने वाली संस्था त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने तमाम पक्षकारों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। आपको बता दें कि बोर्ड केरल में भगवान अयप्पन मंदिर की देखरेख करता है। खबर के मुताबिक बोर्ड ने पंडलम शाही परिवार, सबरीमाला मंदिर के पुजारियों और इससे जुड़ी संस्थाओं, हिंदू संगठन को मंगलवार को बैठक के लिए बुलाया है।

sabrimala

टीडीबी अध्यक्ष ए पद्मकुमार ने बताया कि यह बैठक त्रिवेंद्रम स्थित देवस्वोम बोर्ड के कार्यालय में होगी। आपको बता दें कि यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब कोर्ट के फैसले के बाद तमाम हिंदू संगठन, भगवान अय्यपन के भक्त मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। माना जा रहा है कि विरोध के बीच बोर्ड ने इस बैठक को इसलिए बुलाया है ताकि इस मुद्दे पर आम सहमति बनाई जा सके जिससे कि विरोध को खत्म किया जा सके।

बोर्ड ने सबरीमाला मंदिर से जुड़े तमाम पक्षकारों अय्यपन सेवा संगम, अय्यपन सेवा समागम, तंत्री महामंडलम, योगक्षेम सभा को भी बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। पदलाम शाही परिवार और ताजमोहन के पुजारियों की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि वह इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं। आपको बता दें कि तीन महीने तक चलने वाले मंडलम मकरविलक्कू का शुभारंभ 17 नवंबर से हो रहा है। इस बीच कई संगठनों और मंदिर के भक्तों ने कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

इसे भी पढ़ें- MeToo: बीजेपी MLA का शर्मनाक बयान, बोलीं- तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं महिलाएं, अकबर पर भी कही बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+