मिनिमम इनकम के बाद राहुल ने किया एक और चुनावी वादा, कहा-सत्ता में लौटे तो देशभर में कर्जमाफी

मिनिमम इनकम के बाद राहुल का एक और बड़ा चुनावी वादा

नई दिल्ली। 30 सालों के बाद कांग्रेस ने बिहार के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशाल रैली की। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस रैली में भी एक बार फिर से चुनावी घोषणा कर बिहार की जनता के साथ-साथ देशभर के वोटर्स को लुभाने की कोशिश की। राहुल गांधी ने इस रैली में एक और बड़ी चुनावी घोषणा की और कहा कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो देशभर के किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।

 After Basic Income, Congresss Next Big Promise: Farm Loan Waiver For All

राहुल गांधी ने पहले ही बेसिक इनकम स्कीम की घोषणा की है और लोगों से चुनावी वादा किया है कि अगर 2019 के लोगसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में लौटी तो गरीबों, बरोजगारों को हर महीने न्यूनतम इनकम दी जाएगी। आज उन्होंने घोषणा की कि अगर उनकी सरकार बनती है तो देशभर के किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी की गई। अब उन्होंने कर्जमाफी का तोहफा देशभर के किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने जहां एक ओर घोषणा की तो वहीं दूसरी ओर एनडीए सरकार के बजट पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ मजाक किया है। उन्होंने कहा कि हम 2019 में सत्ता में आने के बाद गरीबों के लिए यूनिवर्सल बेसिक इनकम की योजना लागू करने के साथ-साथ कर्जमाफी करेंगे और यह काम केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।
गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना के गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जन आकांक्षा रैली के जरिए कांग्रेस ने बिहार में अपनी मजबूत स्थिति दिखाने की कोशिश की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+