पाक के बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई के बाद दूसरे बालाकोट के लोगों में डर का माहौल

नई दिल्ली। भारत ने जिस तरह से पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठन जैश के ठिकानें पर हमला किया था उसके बाद बालाकोट में रहने वाले लोगों में डर बैठ गया है। दरअसल भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकाने पर हमला किया था, जोकि पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद के पास स्थित है। लेकिन एक और बालाकोट पूर्वी कश्मीर के उरी जिले में भी है। यहां के लोगों में इस बात का भय है कि कहीं आने वाले दिनों में किसी तरह का तनाव ना बढ़ जाए। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार यहां के लोगों में डर का माहौल है और वह यह फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि वह अपने घर छोड़ दें या फिर यहीं रहें।

army

हमारे घर कौन बचाएगा
उरी के बालाकोट में रहने वाले पूर्व आर्मी मैन और स्थानीय निवासी फारूक अहमद का कहना है कि हम इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं है कि हमे यहां रहना चाहिए या नहीं क्योंकि कभी भी हम युद्ध के बीच फंस सकते हैं। हम अगर अपना घर छोड़ते हैं तो हमे नहीं पता है कि कहां जाए, अगर हम अपना गांव और घर छोड़ देंगे तो कौन इसकी देखभाल करेगा। बता दें कि यहां पर सेना के कई कैंप भी स्थित हैं, यह गांव एलओसी के बेहद करीब है और तमाम सेना के कैंप यहां पर स्थित हैं।

कभी भी हो सकता है युद्ध
मंगलवार को जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी उसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया था कि वायुसेना ने किस बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की है, हालांकि बाद में यह साफ हो गया था कि जैश का कैंप जोकि खैबर पख्तूनवा स्थित बालाकोट में है और यहीं पर वायुसेना ने स्ट्राइक की थी। लेकिन बावजूद इसके यहां के लोगों में इस बात का डर है कि कभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच यहां युद्ध हो सकता है।

लोगों में डर
बालाकोट में रहने वाले शब्बीर अहमद का कहना है कि जबसे पुलवामा आतंकी हमला हुआ है हम सोए नहीं हैं, हर कोई डरा हुआ है कि कभी भी कुछ हो सकता है। जब भी सीमा पर बमबारी होती है तो सबसे पहले हमे ही इसका नुकसान होता है। वहीं सिलिकोट में भी पाकिस्तान की ओर से बमबारी की गई, जिसके बाद यहां से लोगों ने अपने घर खाली करना शुरू कर दिया था। यहां के एक निवासी ने बताया कि हमने अपने घर खाली कर दिए हैं, लेकिन हमे डर है कि कभी भी बमबारी फिर से शुरू हो सकती है।

27 फरवरी को बड़ी कार्रवाई
बता दें कि 27 फरवरी को पाक की वायुसेना ने जिस तरह से भारतीय एयर स्पेस का उल्लंघन किया उसमे भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट ने पाक के एफ-16 एयरक्राफ्ट को मार गिराया था, लेकिन इस कार्रवाई में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान की सेना के कब्जे में चले गए। जिसके बाद से लगातार विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी की मांग उठ रही है। भारत सरकार की ओर से भी लगातार कोशिश हो रही है कि जल्द से जल्द विंग कमांडर को भारत वापस लाया जाए।

इसे भी पढ़ें- पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवान की पत्नी को युद्ध का विरोध पर सोशल मीडिया में किया गया ट्रोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+