'40 साल से जो साथ थे वो भी कांग्रेस छोड़ रहे, ये तो भाई- बहन की पार्टी', BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली चुटकी

नई दिल्ली, 30 अगस्त। भाजपा जेपी नड्डा ने कांग्रेस से वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस वंशवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी बनकर रह गई है। ये सिर्फ अब भाई बहन का दल बनकर कर रह गया है। अब तो जो 20- 40 साल तक पार्टी में रहने वाले भी इसे छोड़कर जा रहे हैं।

JP Nadda

जम्मू कश्मीर कांग्रेस में अंतर्कलह सामने आने और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद एक बार फिर से कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े हुए। वहीं अब पार्टी एक बार फिर से भाजपा के निशाने पर है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो ये सिर्फ भाई बहन की बार्टी बनकर रह गई है। नड्डा ने कहा, 'जो लोग 20-40 साल तक कांग्रेस के साथ थे, उन्होंने पार्टी छोड़ दी क्योंकि वे अब न तो राष्ट्रीय हैं और न ही क्षेत्रीय। अब तो पार्टी सिर्फ भाई बहन की वंशवाद की पार्टी है।'

नड्डा ने कहा कि सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस सिमटती चली गई, कमजोर होती चली गई, ये इसलिए क्योंकि कांग्रेस ने राष्ट्रीय एकता के साथ स्थानीय आकांक्षाओं का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा। वहीं दूसरी ओर भाजपा स्थायित्व की ओर आगे बढ़ रही है।

सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा असम पहुंचे थे। जहां उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि कामाख्या माता के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समय समय पर माताजी के दर्शन कि कामना के लिए आता हूं। माता के दर्शन ने समाज कल्याण के कार्यों के लिए स्फूर्ति मिलती है। नड्डा ने कहा कि भाजपा स्थायित्व के साथ आगे बढ़ रही है। हम नॉर्थ ईस्ट में, असम में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं असम के भाजपा कार्यकर्ताओं को और सीएम हिमंत विश्व शर्मा को बधाई देता हूं। यहां सरकार बनने के बाद असम के सभी चुनावों में भाजपा ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+