दो साल बाद अनुष्का शर्मा ने 'लिप सर्जरी' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भी इंसान हूं , कोई परफेक्ट नहीं

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना और दमदार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हिंदी सिनेमा में बिना किसी गॉडफादर के अपनी एक खास जगह बनाने वाली अनुष्का शर्मा साल 2014 में अपनी 'लिपसर्जरी' की वजह से काफी ट्रोल हुई थीं। नकली हुस्न पाने के चक्कर में लोगों ने उन पर काफी तंज कसा था। हालांकि उस वक्त अनु्ष्का ने किसी भी सर्जरी की बात से इंकार किया था लेकिन साल 2016 में उन्होंने वोग मैगजीन को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि हां उन्होंने 'लिप जॉब' करवाया था।

दो साल बाद अनुष्का ने 'लिप सर्जरी' पर तोड़ी चु्प्पी

दो साल बाद अनुष्का ने 'लिप सर्जरी' पर तोड़ी चु्प्पी

दरअसल साल 2014 में मशहूर शो 'कॉफी विद करण' में अनुष्का शर्मा सर्जरी के बाद पहुंची थीं। अनुष्का के बदले हुए लुक को देखकर लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया था। कुछ लोगों ने तो अनुष्का की तुलना पॉपुलर कार्टून करेक्टर 'डोनाल्ड डक' से भी कर दी थी, दरअसल अनुष्का के लिप सुंदर दिखने के बजाय थोड़े मोटे से हो गए थे, जिसके कारण अनुष्का को काफी ट्रोल किया गया था।

अनुष्का ने करवाया था 'लिप करेक्शन'

अनुष्का ने करवाया था 'लिप करेक्शन'

ट्रोल होने के बाद अनुष्का को अपनी गलती समझ आई थी और उन्होंने 'लिप करेक्शन' करवाया था। ये वो दौर था जब अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली के अफेयर की बातें सामने आई थीं लेकिन दोनों ने इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। ट्रोलर्स ने अनुष्का की 'लिप सर्जरी' के पीछे विराट कोहली का भी हाथ बता दिया था। उस वक्त अनुष्का ने किसी भी तरह की सर्जरी से इनकार किया था और बोला था कि ये ये लिप एनहान्सिंग टूल का कमाल है।

मैं भी इंसान हूं और परफेक्ट नहीं हूं: अनुष्का शर्मा

मैं भी इंसान हूं और परफेक्ट नहीं हूं: अनुष्का शर्मा

जबकि इसके दो साल बाद वोग के इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि उन्होंने 'लिप जॉब' करवाया था, क्योंकि उस वक्त वो फिल्म 'बॉम्बे वैल्वेट' कर रही थीं, जिसमें वो जैज गर्ल का किरदार निभा रही थीं, उस किरदार को बखूबी निभाने के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ा था लेकिन ये पूरी तरह से उनका अपना फैसला था। वो भी एक इंसान हैं और परफेक्ट नहीं हैं इसलिए उन्हें जो रोल के लिए सही लगा, वो उन्होंने किया।

जनवरी में मम्मी-पापा बने हैं अनुष्का-विराट

जनवरी में मम्मी-पापा बने हैं अनुष्का-विराट

फिलहाल ये बातें अब पीछे छूट गई हैं, आज अनुष्का केवल एक अभिनेत्री नहीं बल्कि एक निर्माता, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और उनकी बच्ची 'वामिका ' की मां हैं। वो काम पर भी वापसी कर चुकी हैं, उन्होंने हाल ही में एक एड शूट भी किया है। वैसे अनुष्का शर्मा बीते कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। वो शाहरुख खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में आखिरी बार दिखी थीं। माना जा रहा है कि वो वह जल्द ही फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर सकती हैं। हालांकि अनुष्का ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+