गुरुग्राम: नाइट क्लब पार्टी कर निकली अफ्रीकी महिला के साथ यौन उत्पीड़न, ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक अफ्रीकी महिला का कथित तौर पर ऑटो ड्राइवर द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात गुरुग्राम के शीतला कॉलोनी में घटी, जब महिला सहारा मॉल में एक नाइट क्लब पार्टी से वापस लौट रही थी।

पार्टी से वापस लौटते वक्त महिला ने सहारा मॉल से गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के लिए ऑटो लिया। इसके बाद आरोपी चालक सद्दाम और उसके दोस्त संतोष उसे अपने किराए के मकान में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला का यौन उत्पीड़न करने के बाद आरोपियों ने उसको इसके बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। हरियाणा पुलिस की माने तो महिला ने बाद में स्थानीय पुलिस से संपर्क से संपर्क किया और घटना की जानकारी देते हुए उसने आरोपियों का हुलिया बताया।
इसके बाद पुलिस की टीम ने सर्विलांस की मदद से ऑटो चालक सद्दा को गिरफ्तार कर दिया और संतोष को भी पुलिस ने धर दबोचा। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटना की जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि कहीं इन्होंने पहले भी तो नहीं इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि गुरुग्राम में यौन उत्पीड़न की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ऐसी घटनाओं को रोकने में पुलिस अभी तक नाकाम साबित हुई है। जिसकी वजह से महिलाएं रात में घर से बाहर निकलने में एक बार सोचती हैं कि वो सेफ हैं या नहीं। दूसरी ओर पुलिस यह बराबर कहते रही है कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन जमीन वैसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
यह भी पढ़ें- पत्नी को 'टेंशन' देने के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़कर यूं लेट गया पति, नीचे खाट लेकर खड़ी रही पुलिस, Video












Click it and Unblock the Notifications