एयरो इंडिया 2015: परिंदे हुए किनारे क्योंकि जंगी जहाज हैं तैयार
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से लगे येलाहंका के आसमान में एक भी पंछी नहीं दिखाई दे, इसके लिये आसपास के इलाकों में बचा हुआ खाना फेंकना प्रतिबंधित कर दिया गया है। रेस्त्रांओं में ताले लग गये हैं। आसमान में परिंदे किनारे हो गये हैं, क्योंकि जंगी जहाज उड़ान भरने वाले हैं।

जी हां आसमान में उड़ानें भरते वक्त विमानों से कोई पंछी टकरा न जायें इसके लिये पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। आसमान में दिखई देने वाले अद्भुत नजारों को देखने के लिये इस साल 3 लाख से ज्यादा लोग आयेंगे।
एयर फोर्स स्टेशन येलाहंका के निदेशक एमडी सिंह ने बताया कि पांच दिन के इस एयरो इंडिया 2015 में 3 लाख लोगों के आने की संभावना है। एयरो इंडिया 2013 की तुलना में यह संख्या डबल है।
नरेंद्र मोदी और मेक इन इंडिया
एमडी सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शो देखने आयेंगे। लिहाजा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। खास बात यह है कि इस बार मोदी के मेक इन इंडिया फॉर्मूले पर ज्यादा जोर दिया जायेगा। यानी एयरो इंडिया में भारत में बनाये गये वायुसेना उपकरणों का प्रदर्शन खुलकर किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications