पोलियो अभियान के लिए आडवाणी ने की हर्षवर्द्धन की तारीफ

Advani praises Harshvardhan
नई दिल्‍ली। वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने भाजपा की तरफ से दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार हर्षवर्द्धन की 1994 में चलाये गये पल्‍स पोलियो कार्यक्रम की तारीफ की। आडवाणी ने अपने ब्‍लॉग पर लिखा है कि उन्‍होने राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री पद पर रहते हुए बेहतरीन काम किया, जिसके लिए बिल गेट्स ने भी उनकी प्रशंसा की है।

आडवाणी का कहना है कि जब उन्‍होने 2004 में अपनी किताब 'द टेल आफ टू ड्रॉप्‍स' लिखी तो किताब का प्राक्‍कथन लिखने के लिए मुझे कहा था। उनके कार्यों के आधार पर ही मैंने भाजपा की तरफ से मुख्‍यमंत्री पद के लिए उनके नाम को समर्थन दिया। आडवाणी ने लिखा कि पोलियो उन्‍मूलन कार्यक्रम को बेहतर ढंग से पूरा करने के कारण ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उन्‍हें 'स्‍वास्‍थ्‍य वर्द्धन' कहा था और आई के गुजरात की नजर में वह देश के सबसे अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री थे।

गौर हो कि भाजपा हर्षवर्द्धन की तारीफ कर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद के लिए उनका प्रमोशन कर रही है, साथ ही यह भी दर्शाने की कोशिश कर रही है कि इस पद के लिए उनके नाम पर कोई विवाद नहीं है। चार दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं अत: पार्टी लोगों के बीच बेहतर संदेश देने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+