धार्मिक उत्सव में मंदिर के बाहर मां पार्वती के साथ लगा दी पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा की फोटो, मचा बवाल
Mia Khalifa़़़ News: धार्मिक उत्सव के दौरान मंदिरो में जिन पार्वती मां की पूजा की जा रही थी उन्हीं देवी मां के साथ पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा की फोटो लगा दी। जिसे देख कर देवी मां के भक्त आगबबूला हो गए और बवाल मचा दिया।
दरअसल ये मामला तमिलनाडु के कांचीपुरम का है जहां पर जब एक मंदिर के उत्सव में पूर्व पोर्नस्टार मिया खलीफा की होर्डिंग लगाई गई। तस्वीर में मां पार्वती के साथ पोर्न स्टार मिया खलीफा को अपने सिर पर कलश लिए हुए दिखाया गया था।

बता दें कांचीपुरम के अम्मान मंदिर में आदि पेरुक्कू उत्सव के दौरान लगाए ये होर्डिंग लगाई गई। ये उम्सव कई दिनों तक चलता है और जिसमें अम्मन (पार्वती) के मंदिरों में भक्त पूजा-अर्चना करते हैं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
आदि पेरुक्कू उत्सव के दौरान नदी के किनारे पूजा कर लोग अपनी और अपने परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। कुरुविमलाई में नागाथम्मन और सेल्लियम्मन मंदिरों में आदि त्योहार को भव्य तरीके से मनाया जाता है।

जिसमें मंदिर और आसपास के क्षेत्र में झालर लाइट और सजावट के साथ बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई जाती है। इसी त्याेहार के तहत ये होर्डिंग लगाई जिसमें देवी मां पार्वती के साथ पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा की तस्व्वी लगाई जिसे देखकर लोग भड़क उठे।
तमिलनाडु के पारंपरिक त्यौहार में इस तरह मिया खलीफा की तस्वीर लगाए जाने को कुछ लोग अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति अपमानजनक कृत्य बता रहे हैं वहीं अन्य कह रहे है कि ये मासूम सेी गलती हो सकती है।
पुलिस ने होर्डिंग को हटा दिया है और जांच कर रही है कि क्या यह जानबूझकर किया गया था या इसे छापने वालों की गलती थी। पारंपरिक धार्मिक छवियों के साथ मिया खलीफा की छवि को शामिल करने से लोगों की भौहें तन गई हैं और इस प्रदर्शन के पीछे के उद्देश्यों के बारे में सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस कर रही जांच
अधिकारी वर्तमान में इस मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या होर्डिंग जानबूझकर लगाया गया था या यह एक गलती थी। वे इस असामान्य घटना की तह तक पहुंचने के लिए होर्डिंग की छपाई और उसे लगाने में शामिल लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। जांच का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि धार्मिक उत्सव के माहौल में ऐसी छवि कैसे पहुंची। होर्डिंग में स्थानीय युवकों की तस्वीरें भी थीं, जिससे मामले में एक और परत जुड़ गई।












Click it and Unblock the Notifications