हाई सिक्योरिटी के साथ बागी विधायक पहुंचे विधानसभा तो आदित्य ठाकरे बोले- कसाब के पास भी नहीं थी इतनी सुरक्षा
शिवसेना से बगावत करने के बाद सरकार बनाने वाले एकनाथ शिंदे व अन्य बागी विधायक आज विधानसभा पहुंचे।
मुंबई, 03 जुलाई : शिवसेना से बगावत करने के बाद सरकार बनाने वाले एकनाथ शिंदे व अन्य बागी विधायक आज विधानसभा पहुंचे। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर बागी विधायकों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतनी सुरक्षा तो कसाब के पास भी नहीं थी। कहा कि ऐसी सुरक्षा हमने मुंबई में पहले कभी नहीं देखी। तुम डरे क्यों हो? क्या कोई भागने वाला है? इतना डर क्यों, आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिंदे समूह के विधायक लग्जरी होटल से विशेष बसों में विधान सभा पहुंचे।

शिंदे को भाजपा के 106 विधायकों का समर्थन प्राप्त
बता दें कि शिंदे का समर्थन करने वाले शिवसेना के बागी विधायक विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौटे और उन्हें दक्षिण मुंबई के एक लग्जरी होटल में ठहराया गया। शिवसेना के 39 बागी विधायकों सहित शिंदे का समर्थन करने वाले 50 विधायकों ने शनिवार शाम को चार्टर्ड विमान से गोवा से मुंबई पहुंचे। 288 सदस्यीय सदन में शिंदे को छोटे दलों और निर्दलीय के 10 विधायकों और भाजपा के 106 विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

शिवसेना विधायक दल का कार्यालय बंद
वहीं, शिवसेना विधायक दल का कार्यालय बंद होने के बारे में आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने विधानसभा में शिवसेना विधायक दल का कार्यालय बंद कर दिया है। हमें सदन में एक साथ जाना है, कार्यालय की चाबियां हमारे पास हैं। उन्होंने (एकनाथ शिंदे) हमारे कुछ विधायकों को बंद रखा था। आदित्य ने सवाल किया कि ऑफिस में ताला लगा दिया तो कौन सी बड़ी बात है?

विधायकों की नैतिकता की परीक्षा होनी है
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने विधानसभा के बाहर रिपोर्ट्स से कहा कि इस टेस्ट (फ्लोर टेस्ट) से पहले विधायकों की नैतिकता की परीक्षा होनी है। शिवसेना ने व्हिप जारी किया है। आने वाले समय में पता चलेगा कि किसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू
बता दें कि शिवसेना ने बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही भी शुरू की है। मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसी बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे पगड़ी पहने अन्य विधायकों के साथ महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एकनाथ शिंदे से बहुमत साबित करने को कहा है।
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications