वो पल... जब सूरज के सफर पर निकला आदित्य एल-1, गर्व से सीना चौड़ा कर देगा VIDEO

Aditya L1 Launching: इसरो के सोलर मिशन आदित्य एल-1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग हो गई है। अब इसका वीडियो भी सामने आया है। अब लॉन्चिंग के ठीक 125 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा। इस बिंदू पर पहुंचने के बाद Aditya-L1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा। अब उस पल का वीडियो भी सामने आ गया है जब आदित्य एल-1 सूरज के सफर पर निकल गया।

बता दें कि आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1 Mission) भारत का पहला सौर मिशन है। इस मिशन के जरिए इसरो सूर्य से जुड़े कई रहस्यों पर से पर्दा उठाने वाला है। इस मिशन से सूरज की बाहरी परत कोरोना, कोरोनल मास इजेक्शन (सूर्य में होने वाले शक्तिशाली विस्फोट), प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियां और उनकी विशेषताएं, सौर तूफान की उत्पत्ति आदि कारकों का अध्ययन किया जाएगा। नीचे देखें शानदार Aditya L1 Launching Video

Aditya-1 Launching

देखें VIDEO (Aditya L1 Launching Video)

पांच साल तक रोजाना 1440 तस्वीर भेजेगा आदित्य L1
वैज्ञानिकों के अनुसार आदित्य एल-1 यान अगले पांच सालों तक रोजाना 1440 तस्वीरें भेजेगा जिसकी मदद से सूर्य के अध्ययन में आसानी होगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक पहली तस्वीर फरवरी महीने में सामने आ जाएगी।आदित्य-एल1 को

टारगेट ऑर्बिट में पहुंचने में 4 महीना लगेगा
वैज्ञानिकों के मुताबिक, आदित्य-एल1 यान पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अपने में पहुंचने के लिए 4 महीने का लंबा समय लेगा। सोलर-अर्थ सिस्टम में कुल पांच लांग्रेज बिंदु (L Point) हैं, जहां आदित्य एल1 जा रहा है। सबसे गौर करने वाली बात यह है कि पृथ्वी से L1 की दूरी, सूर्य से पृथ्वी की दूरी का केवल 1 प्रतिशत हिस्सा है।

नासा के सौर मिशन के खर्च से बेहद कम खर्म में यह सौर मिशन
आदित्य-एल1 मिशन में नासा के सौर मिशन के मुकाबले कम खर्च आया है। दरअसल, इस सौर मिशन में 400 करोड़ रुपये खर्च हुए है, जबकि NASA की ओर से लॉन्च किए गए सौर मिशन में लगभग 12, 300 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+