अधीर रंजन चौधरी बोले- मोदी-ममता के बीच 'मो-मो समझौता'
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका मो-मो समझौता हुआ है। वह ऐसा कोई काम नहीं करना चाहती हैं जिससे पीएम नाराज हो जाएं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों के बीच 'मो-मो' समझौता हुआ है। यह समझौता मोदी-ममता के बीच हुआ है। ममता बनर्जी ऐसा कुछ भी नहीं कर सकती हैं जिससे नरेंद्र मोदी जी नाखुश हों। जब मोदी जी यह कहते हैं कि भारत को कांग्रेस मुक्त बनाना है तो ममता बनर्जी जी भी यह कहती हैं कि कांग्रेस को बंगाल से मुक्त कर देना है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की कई लोग तारीफ कर रहे हैं लेकिन ममता बनर्जी इसकी तारीफ नहीं करती हैं। ममता बनर्जी भारत जोड़ो यात्रा पर कुछ नहीं कहती हैं इसकी बड़ी वजह यही है कि मोदी जी इससे नाराज हो जाएंगे। अधीर रंजन ने कहा कि राहुल गांधी ने ममता बनर्जी की पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन उनकी पार्टी से कोई भी इस यात्रा में शामिल नहीं हुआ। बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पहुंच गई है।
बता दें कि इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने इससे पहले भी पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच समझौते की बात कही है। जिस तरह से अमित शाह और ममता बनर्जी के बीच बैठक हुई थी उसका जिक्र करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया था कि अमित शाह पश्चिम बंगाल का दौरा इसलिए कर रहे हैं ताकि वह ममता बनर्जी के साथ समझौता कर सके। पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल के दौरा करने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसिया ममता बनर्जी के खिलाफ अपनी जांच की रफ्तार को धीमा कर देंगी।
बता दें कि पिछले महीने पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। इस उद्घाटन पर तंज कसते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि हमने इससे पहले कभी भी नहीं सुना कि प्रधानमंत्री ने कभी ट्रेन का उद्घाटन किया हो। मैं खुद रेलमंत्री रह चुका हूं। लेकिन मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए कभी भी किसी ट्रेन का उद्घाटन नहीं किया।
-
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
कोयला घोटाले की आग I-PAC तक! ममता बनर्जी के 'खास' विनेश चंदेल गिरफ्तार, क्या खुलेंगे बड़े राज? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications