मुंबई हमले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले मोदी मणिपुर हिंसा पर मौन, सब जगह राजनीति करती है भाजपा-NDA: अधीर रंजन

संसद के मानसून सत्र के दौरान मणिपुर का मुद्दा लगातार चर्चा में है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हम राजनीति नहीं करते। जब 26/11 मुंबई हमला हो रहा था तो मोदी जी मुंबई गए और वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोक सभा सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, राहुल गांधी ने मणिपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात के बाद जब प्रेस ने उन्हें घेरा तो उन्होंने कुछ बातें कहीं।

adhir ranjan chowdhury

अधीर रंजन शाह के उन बयानों से जुड़े सवाल पर बोल रहे थे जिसमें गृह मंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर मणिपुर दौरे पर जाने के बाद हालात की संवेदनशीलता को न समझने और आग में तेल डालने के आरोप लगाए।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और बीजेपी हर चीज में राजनीति करती है, हम नहीं। बता दें कि शाह ने 26 दलों के विपक्षी गठबंधन INDIA को भी आड़े हाथों लिया।

Recommended Video

      मुंबई हमले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले मोदी मणिपुर हिंसा पर मौन: अधीर रंजन

      दो घंटे से अधिक लंबे भाषण में गृह मंत्री शाह ने बताया कि सरकार हिंसा रोकने की हर संभव कोशिशें कर रही हैं। 36 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कूकी और मैतेई समुदाय को लोग नस्लीय हिंसा में लिप्त हैं। अब तक 150 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+