'अगर मेरा काम नहीं तो मैं चला जाऊं', नई संसद में खड़गे के बारे में पूछने पर भड़के अधीर रंजन

उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने रविवार सुबह नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का बटन दबाकर ध्वाजारोहण किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित विपक्ष के कई नेता भी मौजूद रहे। लेकिन आज के कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी नहीं पहुंचे।

वहीं जब मल्लिकार्जुन खड़गे की गैरमौजूदगी को लेकर जब लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन से सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए। दरअसल, मीडिया ने अधीर रंजन से सवाल पूछते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे अनुपस्थित क्यों हैं तो इसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर दी और कहा कि अगर मैं यहां जरूरी नहीं हूं तो मुझे बताएं, मैं चला जाऊंगा...उन पर ध्यान केंद्रित करें जो यहां मौजूद हैं...मैं यहां हूं, क्या मीडिया के लोगों के लिए ये काफी नहीं है।

Adhir Ranjan Chowdhury

बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन वह समारोह में शामिल नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें काफी देर से यह निमंत्रण मिला है। उन्होंने राज्यसभा महासचिव को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी भी जताई।

बता दें कि संसद के विशेष सत्र का पहला दिन 18 सितंबर से पुरानी इमारत में ही चलेगा। लेकिन 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद की पुरानी बिल्डिंग से कामकाज नई इमारत में शिफ्ट होगा। विशेष सत्र के बाकी के 4 दिन का कामकाज नई बिल्डिंग में ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+