12 साल से ऊपर वाले सभी लोगों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन उपलब्ध: अदार पूनावाला

पुणे, 05 मई। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के चीफ एग्जेक्युटिव ऑफिसर अदार पूनावाला ने कोरोना वैक्सीन को लेकर स्पष्ट किया है कि कोवोवैक्स 12 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, आप में से कई लोगों ने पूछा कि क्या कोवोवैक्स वयस्कों के लिए भी उपलब्ध है, जवाब है, हां, यह 12 साल से ऊपर की आयु के सभी लोगों के लिए उपलब्ध है। दरअसल अदार पूनावाला ने ऐलान किया था कि कोवोवैक्स भारत में सभी बच्चों के लिए उपलब्ध है, जिसके बाद पूनावाला ने स्पष्ट किया है कि सभी 12 साल से ऊपर की आयु वालों के लिए यह उपलब्ध है।

Recommended Video

    Corona Vaccination: 12 Plus से ऊपर सभी लोगों को लगाई जाएगी अब Covovax Vaccine | वनइंडिया हिंदी
    adar

    अदार पूनावाला ने कहा कि कोवोवैक्स एकमात्र वैक्सीन है जोकि भारत में बनी है और इसे यूरोप में बेचा जा रहा है और इसकी क्षमता 90 फीसदी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत यह एक और वैक्सीन तैयार की गई है जोकि बच्चों को सुरक्षा मुहैया करेगी। पिछले हफ्ते नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुफ ऑन इम्युनाइजेशन ने सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन कोवोवैक्स को 12-17 साल के लोगों के लिए भारत में स्वीकृति दे दी थी। पिछले साल दिसंबर माह में सरकार ने आपात स्थिति में कोवोवैक्स के इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी।

    वहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बात की शिकायत की है कि कोविन ऐप पर कोवोवैक्स का विकल्प उपलब्ध नहीं है। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा, अगर कोविन ऐप पर 18 या उससे ऊपर की उम्र की श्रेणी का चयन करते हैं तो कोवोवैक्स का विकल्प नहीं दिखा रहा है। उम्मीद है कि इसे भी बुक करने का विकल्प दिया जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा इस स्क्रीनशॉट को देखिए, जब 18 से ऊपर की श्रेणी को चुना तो कोवोवैक्स का विकल्प नहीं आ रहा है, जबकि 4 अन्य विकल्प दिखा रहा है। इन चार विकल्प के तौर पर मुख्य रूप से कोविशील्ड, कोवाक्सिन, स्पुतनिक, जायकोव-डी दिखा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+