Adani Group ने लॉन्च किया 'कर्मा शिक्षा प्रोग्राम', 12वीं और ITI पास छात्रों को कैसे मिलेगा लाभ?
Adani Karma Shiksha Program: अडानी ग्रुप (Adani Group) की स्किल डेवलपमेंट शाखा अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन (ASE) ने शुक्रवार, 29 अगस्त को अपनी नई पहल कर्मा शिक्षा (Karma Shiksha) वर्क-स्टडी डिप्लोमा प्रोग्राम लॉन्च किया। यह प्रोग्राम राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के तहत शुरू किया गया है।
इसका उद्देश्य युवाओं को ऐसी शिक्षा देना है जिससे उन्हें सीधे काम और नौकरी के लायक कौशल मिल सके। इसमें क्लासरूम लर्निंग के साथ-साथ अडानी ग्रुप के प्रमुख क्षेत्रों जैसे पोर्ट्स, पावर, सोलर मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स में व्यावहारिक अनुभव शामिल है।

'अर्न-व्हाइल-लर्न' मॉडल पर आधारित यह कार्यक्रम छात्रों को न केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देगा, बल्कि स्टाइपेंड के जरिए वित्तीय स्वतंत्रता भी सुनिश्चित करेगा।
10वीं-12वीं पास और आईटीआई ग्रेजुएट छात्रों के लिए सुनहरा मौका
कर्मा शिक्षा विशेष रूप से उन युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्होंने 10वीं या 12वीं (किसी भी स्ट्रीम से) पास की है या फिर आईटीआई से स्नातक किया है। इस प्रोग्राम का मकसद युवाओं को इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड और जॉब-रेडी एजुकेशन प्रदान करना है। इसमें क्लासरूम लर्निंग के साथ-साथ अडानी ग्रुप के प्रमुख सेक्टर्स जैसे - पोर्ट्स, पावर, सोलर मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का भी मौका मिलेगा।
"हम करके दिखाते हैं" की सोच के साथ बड़ा कदम: गौतम अडानी
लॉन्चिंग के मौके पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा,"कर्मा शिक्षा के साथ हम एक परिवर्तनकारी कदम उठा रहे हैं। यह सिर्फ शिक्षा नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल हासिल करने का रास्ता है, जिससे युवा अवसरों के द्वार खोल सकें। यह पहल हमारी सोच 'हम करके दिखाते हैं' का प्रतीक है और एक विकसित भारत के निर्माण में नई पीढ़ी को सक्षम बनाएगी।"
Karma Shiksha Program की मुख्य विशेषताएं
- राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट आधारित छात्रों का चयन
- 2 साल का वर्क-स्टडी डिप्लोमा (पोर्ट्स मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट में)
- NCVET मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेशन (अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के साथ संयुक्त रूप से)
- इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड लर्निंग और मल्टी-सेक्टर एक्सपोज़र
- पढ़ाई के दौरान आकर्षक स्टाइपेंड
- हायर एजुकेशन के विकल्प और डिग्री प्रोग्राम्स में लेटरल एंट्री का अवसर
"स्किल टू एम्प्लॉय" मॉडल पर आधारित पहल: CEO रॉबिन भौमिक
अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के CEO रॉबिन भौमिक ने कहा,"कर्मा शिक्षा केवल एक डिप्लोमा नहीं, बल्कि अवसरों का प्रवेश द्वार है। हम 'स्किल टू एम्प्लॉय' फ्रेमवर्क पर काम कर रहे हैं, ताकि हर कौशल रोजगार से जुड़ सके और हर शिक्षार्थी भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बने।"
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल
इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत है 'अर्न-व्हाइल-लर्न' मॉडल, जिसके तहत छात्र पढ़ाई करते समय ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकते हैं। साथ ही यह डिप्लोमा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है और छात्रों को रोजगार तथा उच्च शिक्षा दोनों के अवसर प्रदान करता है।
कौशल विकास और रोजगार दिशा में मजबूत कदम
कर्मा शिक्षा का शुभारंभ अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन की स्किल-बिल्डिंग, एम्प्लॉयबिलिटी और एजुकेशन एक्सीलेंस की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। NCVET के साथ साझेदारी और इंडस्ट्री से करीबी तालमेल के ज़रिए ASE एक नया मॉडल तैयार कर रहा है, जो भारत में व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण की दिशा को बदल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications