अडानी एंटरप्राइजेज के NCD पर निवेशकों की लूट, इश्यू खुलने के 45 मिनट में ₹1,000 करोड़ का फुल हुआ सब्सक्राइब
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के ₹1,000 करोड़ के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) इश्यू ने निवेशकों का जबरदस्त भरोसा जीता है। इश्यू खुलने के सिर्फ 45 मिनट के भीतर पूरा सब्सक्राइब हो गया, जबकि ₹500 करोड़ का बेस इश्यू महज 10 मिनट में भर गया। बीएसई और एनएसई के आंकड़े बताते हैं कि ग्रीनशू विकल्प के साथ कुल मांग एक घंटे से भी कम समय में ₹1,000 करोड़ को पार कर गई।

रिकॉर्ड समय में फुल सब्सक्रिप्शन
यह एनसीडी इश्यू मंगलवार को खुला और 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर रखा गया है। हालांकि इश्यू की आधिकारिक बंद तारीख 19 जनवरी, 2026 है, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रिया ने ही साफ कर दिया कि निवेशकों का रुझान कितना मजबूत है। यह इश्यू बीएसई और एनएसई-दोनों एक्सचेंजों में लिस्ट होगा।
8.90% तक का आकर्षक रिटर्न
कंपनी के मुताबिक, इस एनसीडी इश्यू पर निवेशकों को 8.90 प्रतिशत तक का प्रभावी वार्षिक यील्ड मिल सकता है। आईसीआरए और केयर रेटिंग्स ने इसे 'AA-' रेटिंग (स्थिर आउटलुक) दी है। समान रेटिंग वाले कर्ज और बैंक एफडी की तुलना में यह रिटर्न काफी प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है, खासकर खुदरा निवेशकों के लिए।
कहां होगा पैसों का इस्तेमाल?
इश्यू से जुटाई गई रकम का कम से कम 75 प्रतिशत मौजूदा कर्ज चुकाने में लगाया जाएगा। बाकी राशि को सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे कंपनी की बैलेंस शीट और मजबूत होने की उम्मीद है।
अलग-अलग अवधि और ब्याज विकल्प
एनसीडी 24, 36 और 60 महीने की अवधि में उपलब्ध हैं। कुल आठ अलग-अलग सीरीज रखी गई हैं, जिनमें तिमाही, वार्षिक और संचयी ब्याज भुगतान के विकल्प मौजूद हैं, ताकि निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सकें।
पहले भी दिखा निवेशकों का भरोसा
यह पहली बार नहीं है जब एईएल के एनसीडी को इतनी तेज प्रतिक्रिया मिली हो। जुलाई 2025 में आए ₹1,000 करोड़ के दूसरे एनसीडी इश्यू को भी महज तीन घंटे में पूरा सब्सक्राइब कर लिया गया था, जो कंपनी पर निवेशकों के लगातार मजबूत विश्वास को दिखाता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार विस्तार
अडानी एंटरप्राइजेज देश की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इनमें नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, विशाखापट्टनम में गूगल-अडानी एआई डेटा सेंटर परिसर और देशभर में कई रोड प्राेजेक्ट शामिल हैं।
कंपनी ने बीते छह महीनों में बड़े प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा किया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर नई सड़कें
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 8 अक्टूबर, 2025 को हुआ और 25 दिसंबर, 2025 को इसको शुरू कर दिया गया। वहीं, नानसा-पिडगाँव HAM रोड प्रोजेक्ट सितंबर 2025 में चालू हुई, जो एईएल की सातवां सक्रिय रोड प्रोजेक्ट है।
कंपनी को मिले नए प्रोजेक्ट्स
- एईएल को हाल ही में तीन नई परियोजनाएं भी मिली हैं
- उत्तराखंड में सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना
- बिहार में मुंगेर (सफीबाद)-सुल्तानगंज और सुल्तानगंज-सबौर सड़कें, जो हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर विकसित होंगी।
इश्यू के प्रमुख प्रबंधक
इस एनसीडी इश्यू के मुख्य प्रबंधक नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और टिपसन्स कंसल्टेंसी सर्विसेज हैं।












Click it and Unblock the Notifications