बहुत लंबी और हाईफाई है जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़ी गई एक्ट्रेस श्वेता के ग्राहकों की लिस्ट
बैंगलोर। जिस्मफरोशी के धंधे में गिरफ्तार की गई बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद कई बड़े-बड़े बिजनेसमैन और ब्यूरोक्रैट्स के लिए खतरा बनने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब पुलिस के सामने वो अपने ग्राहकों का खुलासा करेगी। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि पिछले सप्ताह हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स स्थित एक पांच सितारा होटल में छापा मारकर अभिनेत्री श्वेता को एक ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। सूत्रों ने बताया कि श्वेता के साथ मुंबई के एक नामी-गिरामी बिजनेसमैन थे।
रिपोर्टों के मुताबिक श्वेता का नाम इस स्कैंडल में इसलिए ज्यादा चर्चा में है कयोंकि श्वेता के ग्राहकों की हैसियत अभिनेत्री से कहीं ज्यादा थी। सूत्रों ने जो बताया है उसके मुताबिक श्वेता के ग्राहकों में मुंबई सहित देश के अन्य बड़े शहरों के दिग्गज कारोबारी शामिल हैं और इन उद्योगपतियों ने अभिनेत्री के साथ रात गुजारने के लिए सेक्स रैकेट संचालक को एक लाख रुपए का भुगतान किया था। जानकारी तो ये भी मिल रही है कि पुलिस ने श्वेता के साथ उस नामी-गिरामी बिजनेसमैन को भी गिरफ्तार किया है मगर उसका नाम उजागर नहीं किया है।
लेकिन अब जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक श्वेता अपने ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि श्वेता ने पुलिस को बताया कि फिल्मों में काम ना मिलना और पैसे की कमी होना उसे वेश्यावृत्ति के दलदल में ले आया। श्वेता ने बताया कि मैंने अपने करियर में गलत फैसले लिए हैं और मेरे पास पैसे नहीं थे। मुझ पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी और कुछ अन्य जरूरी काम थे। सारे दरवाजे बंद थे और लोगों ने पैसे कमाने के लिए मुझे वेश्यावृत्ति में जाने के लिए उकसाया। मैं लाचार थी। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था। मैं इसमें शामिल हो गई। यह सब झेलने वाली मैं इकलौती नहीं हूं। कई हीरोइन हैं जिन्होंने यह दौर देखा है।













Click it and Unblock the Notifications