पॉर्नोग्राफी केस पर एक्ट्रेस श्रुति गेरा का बड़ा खुलासा, बताया- कैसे नशा देकर बनाई जाती है गंदी फिल्में

मुंबई, जुलाई 24: बिजनेसमैन राज कुंद्रा जो बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं, उनको पॉर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद कुंद्रा 27 जुलाई तक रिमांड में रहेंगे। पोर्न रैकेट के खुलासे के बाद राज कुंद्रा का बिजनेस लगातार सवालों के घेरे में आ गया है। ऐसे में उनकी कंपनी को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस श्रुति गेरा ने भी एक भी कई चौंकने वाले खुलासे करके राज कुंद्रा को लेकर सनसनी फैल दी हैं। श्रुति गेरा के मुताबिक एक्ट्रेस के गंदे वीडियो बनाएं जाते हैं और फिर उनको ब्लैकमेल किया जाता है।

एक्ट्रेस श्रुति गेरा को किया था अप्रोच

एक्ट्रेस श्रुति गेरा को किया था अप्रोच

अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के सिलसिले में कारोबारी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ने यंग एक्ट्रेस के शोषण की बहस को फिर से नया मुद्दा बना दिया है। इस बीच राज कुंद्रा केस में एक्ट्रेस श्रुति गेरा ने भी काफी खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस कुंद्रा की ओर से बनाई जा रही एक वेब सीरीज के लिए साल 2018 में कास्टिंग डारेक्टर ने संपर्क किया गया था, हालांकि उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया था।

कास्टिंग डायरेक्टर ने किया था संपर्क

कास्टिंग डायरेक्टर ने किया था संपर्क

एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे ठीक से याद नहीं है कि किस कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे इसके बारे में बताया। हालांकि उन्होंने बताया कि उस डायेक्टर ने उनसे कहा कि वे मुझे राज कुंद्रा से मिलवा सकते हैं। उनके मुताबिक डायरेक्टर ने एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करना चाहते हैं और वह बड़े पैमाने पर वेब स्पेस में आ रहा है। श्रुति गेरा के मुताबिक इसके लिए उन्होंने तुरंत हां कह दिया था, लेकिन बाद में मना कर दिया था।

ड्रग्स देकर शूट करते हैं न्यूड वीडियो

ड्रग्स देकर शूट करते हैं न्यूड वीडियो

फिल्म टॉस: ए फ्लिप ऑफ डेस्टिनी (2009) में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस ने 2018 के आसपास एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। फिलहाल उन्होंने एक स्किनकेयर कंपनी बनाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने महसूस किया कि इस इंडस्ट्री में बहुत कुछ होता है। यंग एक्टर्स को ड्रग दिया जाता है, उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते हैं। फिर उसके जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया जाता हैं। यहां यह बहुत आम बात है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्री में लड़कियों के अलावा युवा मेल एक्टर्स को भी इसका सामना करना पड़ता है।

'मेकर के थे इरादे गंदे'

'मेकर के थे इरादे गंदे'

उन्होंने बताया कि जब में इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई, जब मुझे एहसास हुआ कि मेकर के इरादे गंदे थे। लेकिन यह हमेशा इतना आसान नहीं होता है। वे आपके कमरे में कैमरे भी लगाते हैं और कुछ शूट करते हैं और फिर आपको ब्लैकमेल करते हैं और एक अभिनेता को कुछ ऐसा करने के लिए मजबूर करते हैं जो वे नहीं चाहते हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे जैसे किसी व्यक्ति की कल्पना कीजिए, जिसने सबसे बड़े ब्रांडों के साथ सैकड़ों टीवी विज्ञापन किए हैं और एक कास्टिंग मैन में मेरे जैसे किसी व्यक्ति से संपर्क करने की हिम्मत की। जब यह प्रपोजल मिला तो मुझे लगा कि किसी ने पेट में घूंसा मारा है। किसी की हिम्मत कैसे हुई कि मैं ऐसा करने के लिए तैयार हो जाऊंगी।

Recommended Video

    Porn Film Scandle Case: Raj Kundra की Police Costody 27 जुलाई तक बढ़ी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+