एक्ट्रेस संभावना सेठ का छलका दर्द- बच सकती थी मेरे पापा की जान, उनको सिर्फ कोरोना ने नहीं मारा
मुंबई, 12 मई: एक्ट्रेस संभावना सेठ ने कोरोना मरीजों को समय पर इलाज ना मिलने को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। कोरोना संक्रमण से तीन दिन पहले अपने पिता को खोने वाली संभावना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए गम और गुस्से का इजहार किया है। संभावना ने अस्पतालों में फैली अव्यवस्था और चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं की ओर इशारा करतेग हुए कहा कि उनके पिता को को बताया जा सकता था।
Recommended Video

मेरे पापा को सिर्फ कोरोना ने ही नहीं मारा
संभावना ने अपनी शादी के समय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वो अपने पिता के साथ हैं। इस तस्वीर साझा करते हुए संभावना ने लिखा है- मेरे पिता को बचाया जा सकता है। उनकी मौत के लिए सिर्फ कोरोना वायरस जिम्मेदार नहीं है। संभावना की इस पोस्ट पर जसलीन मथारू, राखी सावंत समेत कई फिल्मी हस्तियों ने दुख जाहिर किया है। वहीं कई यूजर्स ने अपने शहरों में फैली अव्यवस्था के बारे में लिखा है।

पिता को बेड दिलाने के लिए भी मांगी थी सोशल मीडिया पर मदद
संभावना सेठ के पिता बीते महीने कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उनको दिल्ली में अस्पताल में बेड ढूंढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बेड ना मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि दिल्ली के प्रीतमपुरा स्थित जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में बेड दिलाने में कोई मेरी मदद करे, मेरे पिता को कोरोना हुआ है और मेरे भाई के साथ अस्पताल के बाहर इंतजार कर रहे हैं। बाद में उनको एडमिट कर लिया गया था लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका था और 9 मई को उनकी मौत हो गई थी। बता दें कि संभावना सेठ पति अविनाश द्विवेदी के साथ मुंबई में रहती हैं, उनके भाई और पिता दिल्ली में हैं।

मीरा चोपड़ा ने भी कहा- ऑक्सीजन की कमी से हो गई कजिन की मौत
संभावना सेठ से पहले बीते हफ्ते दक्षिण भारत और बॉलीवुड, दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकीं अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने बताया था कि उनके परिवार में कोरोना वायरस संक्रमण से दो मौत हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक हफ्ते के भीतर से दोनों मौतें हुई हैं। मीरा ने कहा है अगर स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक होतीं तो दोनों को बताया जा सकता था लेकिन ना ऑक्सीजन मिली, ना बेड और ये हुआ कि 40 साल से कम से दो लोग चले गए। मीरा ने गुस्सा निकालते हुए कहा था कि ये देश पूरी तरह से गर्त में जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications