CAA पर बोलीं एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा, जब तक नोटों पर हैं गांधी तब तक सवाल पूछने का हक
ऋचा चढ्डा, जब तक नोटों पर हैं गांधी तब तक सवाल पूछने का हक
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर बॉलीवुड दो खेमे में बंटा है। CAA कानून के विरोध में खड़ी एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा ने कहा कि जब तक नोटों पर गांधी जी की तस्वीर है, जब तक हमें सवाल पूछने का हक है। बेबाकी के साथ अपनी राय रखने वाली ऋचा चढ्डा शनिवार को दूहरादून पहुंचीं थी। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर कहा कि हम इस देश के निवासी हैं। हम गांधीवादी हैं और जब तक भारतीय नोटों पर गांधी जी की तस्वीर हैं तब तक तो सरकार हमें बोलने दे। हमें देश के हर मसले पर सवाल पूछने का हक है।

ऋचा चढ्डा ने लोगों को हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की। उन्होंने सीएए को लेकर कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने कई ट्वीट्स में मोदी सरकार पर हमला बोला। ऋचा चढ्डा को अपने इन ट्वीटस की वजह से विवेक अग्निहोत्री और अशोक पंडित के साथ उनका ट्वीट वार जारी है।
Why did you vote for it? https://t.co/MMO81TiTn6
— TheRichaChadha (@RichaChadha) December 21, 2019












Click it and Unblock the Notifications