एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने शेयर की ऐसी फोटो, देखकर यूजर्स बोले- 'जिप तो बंद कर लेती बहन'

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की क्‍यूट एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों फिल्म 'दे दे प्यार दे' में अपने हॉट एंड बोल्‍ड रोल को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्‍म अच्‍छी चल रही है और रकुल को इससे खासा बूम भी मिला है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स इस तस्‍वीर को लेकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इस तस्‍वीर में रकुल ब्लू जीन्स और क्रॉप टॉप में हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को स्ट्रेट किया हुआ है। मेकअप में उन्होंने स्मोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है। सबकुछ परफेक्‍ट होने के बाद भी इस फोटो में यूजर्स ने उनकी जीन्‍स का खुला बटन देखा और खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी।

फोटो पर लिखा है बेहद बोल्‍ड कैप्‍शन, जानिए क्‍या

फोटो पर लिखा है बेहद बोल्‍ड कैप्‍शन, जानिए क्‍या

रकुल प्रीत ने ब्लू जींस और टॉप में तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। खास बात यह है कि तस्वीर में रकुल की जींस की बटन खुली हुई है। तस्वीर के साथ रकुल ने कैप्शन लिखा- मुझे भेड़ियों के बीच छोड़ दो और मैं लीडर के तौर पर वापसी करूंगी।

तुम्हारी पैंट की चेन खुली है- क्या यह गर्ल पॉवर है?

तुम्हारी पैंट की चेन खुली है- क्या यह गर्ल पॉवर है?

एक्ट्रेस की तस्वीर पर कई लोगों ने अपना रिएक्शन जाहिर किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- तुम्हारी पैंट की चेन खुली है- क्या यह गर्ल पॉवर है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- और तुमको गर्ल पॉवर कहती हो शर्मनाक है।

एक यूजर ने लिखा- जिप तो बंद कर लेती बहन

एक यूजर ने लिखा- जिप तो बंद कर लेती बहन

वहीं रकुल के इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जिप तो बंद कर लेती बहन। आपको बता दें कि कुल प्रीत अक्सर अपने हॉट फिगर और सेक्सी अंदाज वाले फोटो और वीडियो अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैन्स को काफी पसंद आते हैं।

कई फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं रकुल

कई फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं रकुल

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह को आखिरी बार फिल्म ‘दे दे प्यार दे' में देखा गया। फिल्म में रकुल के अलावा तब्बू और अजय देवगन भी लीड भूमिका में हैं। फिल्म ने अबतक 64 करोड़ रुपए के आसपास कमाई कर ली है। फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रकुल प्रीत ने बॉलीवुड फिल्म ‘अय्यारी' और ‘यारियां' के अलावा कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है।

जानिए रकुल के जिंदगी के बारे में

जानिए रकुल के जिंदगी के बारे में

कुल प्रीत का जन्म एक पंजाबी परिवार में 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल धौलकुआं दिल्ली से की है। उनसे बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है। वह कॉलेज के दिनों में नेशनल लेवल की गोल्फ प्लेयर भी रह चुकीं हैं। उन्होंने अपने करियर बतौर मॉडल की थी। उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना इंडिया में हिस्सा लिया था, हालाँकि वह यह खिताब तो हासिल नहीं कर सकीं लेकिन इसके अलावा उन्हें इस प्रतियोगिता के दौरान पैंटालून फेमिना, मिस फ्रेश फेस, फेमिना मिस टैलेंटेड, फेमिना मिस ब्यूटीफुल, मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस ब्यूटीफुल आईज के खिताबों से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता के बाद रकुल के हिंदी सिनेमा के दरवाजे खुल गए। इसके बाद उन्होंने कई तमिल-तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया। रकुल ने हिंदी सिनेमा में अपनी एंट्री दिव्या कुमार की फिल्म यारियां से की थी। वह इस फिल्म में हिमांश कोहली के अपोजिट नजर आयीं थी। यह फिल्म उस साल की पहली सफल फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर साबित हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+