Lockdown के बीच दिल्‍ली में प्रियंका चोपड़ा के चाचा से चाकू की नोंक पर लूट, बहन मीरा ने दी जानकारी

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के चाचा के साथ दिल्‍ली में लूटपाट हुई है। जब वो वॉक पर निकले थे तो बदमाशों ने चाकू की नोंक पर उन्‍हें लूट लिया। ये जानकारी प्रियंका की चचेरी बहर मीरा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी है। इस संबंध में नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। मीरा चोपड़ा ने अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि उनके पापा पुलिस कॉलोनी में ही वॉक कर रहे थे। दो लड़के स्कूटर पर आए और चाकू दिखाकर उनका फोन उनसे छीन ले गए।

अरविंद केजरीवाल से मीरा ने कही ये बात

अरविंद केजरीवाल से मीरा ने कही ये बात

मीरा ने अपने ट्वीट में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और सीपी दिल्ली को भी टैग किया है और लिखा है कि दिल्ली सुरक्षित होने का आपका यही दावा है। इसके बाद मीरा चोपड़ा ने एक और ट्वीट किया है और FIR की डीटेल शेयर की है और जिस पुलिस कॉलोनी में यह घटना हुई है। उसकी भी जानकारी उन्होंने शेयर की है।

दिल्‍ली पुलिस ने मांगा डिटेल

बाद में डीसीपी उत्तरी दिल्ली के ट्विटर हैंडल ने मीरा से घटना की डिटेल शेयर करने को कहा। जिसके जवाब में मीरा ने फिर एक ट्वीट में एफआईआर नंबर साझा किया। "एफआर नं: पीसीआर पुलिस लाइन, मॉडल टाउन के पास राजकुमार रोड पर NWD-MT-000568।

मीरा ने दिल्‍ली पुलिस को कहा धन्‍यवाद

मीरा ने दिल्‍ली पुलिस को कहा धन्‍यवाद

हालांकि मामले का पता चलते ही पुलिस के एक्शन को देख मीरा ने एक अन्य ट्वीट में पुलिस की तुरंत कार्रवाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मीरा ने ट्वीट में लिखा-"तुरंत कार्रवाई के लिए @DcpNorthDelhi को धन्यवाद। हमें गर्व महसूस होता है जब हम अपने पुलिस विभाग की वजह से सुरक्षित महसूस करते हैं। हालांकि क्या छीना गया इससे कोई फर्क़ नहीं पड़ता है, लेकिन हमारे बुजुर्गों की रक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। @DelhiPolice का सम्मान करें।

वर्कफ्रंट पर मीरा चोपड़ा

वर्कफ्रंट पर मीरा चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अमेरिका में पति निक जोनस के साथ यूएस में रह रही हैं। उनकी बहन मीरा चोपड़ा भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें '1920 लंदन', 'गैंग ऑफ गोस्ट्स', 'सेक्शन 375' जैसी हिन्दी फिल्में शामिल हैं। मीरा तमिल और तेलुगू फिल्मों में काफी एक्टिव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+