क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पिछले साल प्रियंका चोपड़ा की कमाई रही कितनी? जानिए

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी बड़ा नाम बन गई हैं। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका की झोली में एक के बाद एक फिल्में आ रही हैं और वो जल्द ही बड़ी हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी।

Google Oneindia News
Priyanka Chopra

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी बड़ा नाम बन गई हैं। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका की झोली में एक के बाद एक फिल्में आ रही हैं और वो जल्द ही बड़ी हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। फिल्मों में प्रियंका की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है और खूब कमाई कर रही हैं। क्या आप जानते हैं कि प्रियंका की पिछले साल कितनी कमाई रही?

ग्लोबल स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की झोली में इस वक्त हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों समेत कई बड़े ब्रांड्स के ऑफर भी हैं। प्रियंका ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' को इसलिए अलविदा कह दिया था क्योंकि फिल्म के लिए उन्हें काफी कम फीस मिल रही थी। खबरों के मुताबिक प्रियंका ने फिल्म के लिए 11 करोड़ की डिमांड की थी, लेकिन उन्हें केवल 6 करोड़ दिए गए। इसलिए प्रियंका ने फिल्म से आखिरी वक्त पर हाथ पीछे खींच लिए।

निक के संग अपने रिश्ते को लेकर पहली बार बोलीं प्रियंका, 'सबकुछ पब्लिक के लिए नहीं है'निक के संग अपने रिश्ते को लेकर पहली बार बोलीं प्रियंका, 'सबकुछ पब्लिक के लिए नहीं है'

पिछले साल प्रियंका की कमाई रही इतनी

पिछले साल प्रियंका की कमाई रही इतनी

प्रियंका अपनी फीस से समझौता करने के बिल्कुल मूड में नहीं हैं। फोर्ब्स के अनुसार पिछले साल प्रियंका की कमाई जबरदस्त रही है। प्रियंका ने 2017 में यूएस डॉलर 11 मिलियन यानि कि 77 करोड़ की कमाई की। पिछले साल प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' और उनकी अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' आए थे। पिछले साल उनकी एक भी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई थी लेकिन इससे उनकी कमाई में कोई असर नहीं आया।

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

जल्द ही प्रियंका फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' भी रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा ये भी खबरें जोरों पर हैं कि प्रियंका ने मशहूर हॉलीवुड एक्टर क्रिस पैट के साथ 'Cowboy Ninja Viking' हॉलीवुड फिल्म साइन की है। प्रियंका अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस सगाई कर चुकी हैं और हो सकता है कि इस साल दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएं।

VIDEO: कैमरा दिखते ही प्रियंका ने निकाल ली अपनी सगाई की अंगूठी, जेब में डालकर बाहर निकलींVIDEO: कैमरा दिखते ही प्रियंका ने निकाल ली अपनी सगाई की अंगूठी, जेब में डालकर बाहर निकलीं

Comments
English summary
Actress Priyanka Chopra Made This Much Money Last Year.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X