Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मॉडल पूजा मिश्रा और श्रुति गुप्ता ने पुलिस से की बदसलूकी, दी काली बनने की धमकी

मुंबई। नींद में बलात्कार की बात कह कुछ दिनों पहले ही चर्चा में आई मॉडल और टीवी एक्ट्रेस पूजा मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। पूजा मिश्रा पर मुंबई के डीएन पुलिस चौकी की महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। उनके साथ एक और मॉडल श्रुति गुप्ता भी मौजूद थीं। घटना रविवार देर रात की है।

Actress Pooja Mishra and Shruti Gupta Assault Cops

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूजा मिश्रा और श्रुति गुप्ता अपने घर वापस लौट रही थीं। अंधेरी वेस्ट के पास दोनों एक एटीएम मशीन पर रुकीं। तभी वहां ऑडी कार में बैठे दो युवकों ने उनपर अश्लील कमेंट शुरु कर दी। तभी पेट्रोलिंग करते हुए पुलिस पहुंची तो दोनों युवक वहां से फरार हो गये।

लेकिन तभी इन दोनों एक्ट्रेसों ने पुलिस पर आरोप लगाने शुरू कर दिए कि पुलिस ने जानबूझकर उन युवकों को जाने दिया। इसके बाद दोनों को डीएन पुलिस स्टेशन लाया गया। उसके बाद पुलिस ने फौरन उन दोनों लड़कों को भी पकड़ कर थाने लाई लेकिन पूजा और श्रुति ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया। रेडीसन होटल में नींद में Bigg Boss प्रतियोगी का बलात्कार

इसी बीच एक्ट्रेस ने पुलिस के साथ गाली गलौच की और दो महिला कॉन्स्टेबल के बाल खींचे। दोनों मॉडलों ने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि औरत अगर अपने पर आ जाए तो काली बन जाती है। जिसके चलते आईपीसी की धारा 353 के तहत दोनों एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस वरिष्ठ इंस्पेक्टर धनजी नालावडे ने इस घटना के बारे में कहा है कि यह पूरी घटना कैमरे में कैद है. दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूजा मिश्रा ने कराई एफआईआर, सोनाक्षी और ईशा कोप्पिकर ने करवाया मेरा बलात्कार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+