सुबह 7 बजे मांगा ट्विटर पर वेंटिलेटर बेड, 2 घंटे बाद 9 बजे हो गई भाई की मौत, एक्ट्रेस की दर्द भरी दास्तां

सुबह 7 बजे मांगा ट्विटर पर वेंटिलेटर बेड, 2 घंटे बाद 9 बजे हो गई भाई की मौत, एक्ट्रेस की दर्द भरी दास्तां

नई दिल्ली, 04 मई: बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस पिया वाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पिया वाजपेयी के भाई की कोरोना वायरस की वजह से मंगलवार सुबह (04 मई) को हो गई। मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करने वाली पिया वाजपेयी ने भाई के मौत से सिर्फ 2 ढाई घंटे पहले ट्वीट कर सोशल मीडिया पर भाई के लिए हॉस्पिटल में एक वेंटिलेटर बेड मांगा था। पिया वाजपेयी के भाई उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद में थे। एक्ट्रेस ने ट्वीट में कहा है कि उन्हें अपने भाई के लिए फरुखाबाद में वेंटिलेटर बेड चाहिए। हालांकि पिया वाजपेयी के भाई की जान नहीं बच पाई।

'मेरा भाई मर रहा है...प्लीज कोई मदद करो...'

'मेरा भाई मर रहा है...प्लीज कोई मदद करो...'

एक्ट्रेस पिया वाजपेयी ने मंगलवार (04 मई) को सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर ट्वीट करते हुए लिखा, '' मुझे जिला फरुखाबाद, कायमगंज ब्लॉक, यूपी में तत्काल मदद की जरूरत है। अस्पताल में एक बेड चाहिए, वो भी वेंटिलेटर बेड चाहिए...मेरा भाई मर रहा है...किसी को कहीं से भी अगर कोई लीड मिले तो प्लीज संपर्क कीजिए। अगर आप किसी भी ऐसे को जानते हैं, जो मेरी मदद कर सकता है तो प्लीज इस नंबर 9415191852 (अभिषेक) कॉन्टेक्ट कीजिए। हम बहुत मुसीबत में हैं।''

पिया वाजपेयी बोलीं- मेरा भाई अब इस दुनिया में रहा है...

पिया वाजपेयी बोलीं- मेरा भाई अब इस दुनिया में रहा है...

पिया वाजपेयी ने मंगलवार (04 मई) को सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर अपने भाई के लिए वेंटिलेटर बेड के लिए मददल मांगी। लेकिन कुछ ही घंटे बाद 9 बजकर 15 मिनट पर पिया वाजपेयी ने ट्वीट किया, ''मेरा भाई अब दुनिया में रहा है...'' पिया का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पिया ने दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा से भी मदद मांगी थी। फिल्म निर्माता ओनिर और अभिनेता रोहित भटनागर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी पिया की मदद करते हैं लेकिन सही वक्त पर वेंटिलेटर बेड नहीं मिल पाया।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट किया गया सस्पेंड, भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने का आरोप

कुछ दिनों पहले पिया ने किया था मोटिवेशनल पोस्ट

कुछ दिनों पहले पिया ने किया था मोटिवेशनल पोस्ट

पिया वाजपेयी ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐश एल्वेस की एक मोटिवेशनल पोस्ट शेयर की थी। पिया ने लोगों को और अपने फैंस को मजबूत बने रहने के लिए कहा था।

ऐश अल्वेस के कोट्स में लिखा था, ''योद्धा, अपने आप को याद दिलाइए कि आप क्या पर काबू पाने में सक्षम हैं। जब भी आपको ऐसा लगता है कि आप ये काम नहीं कर सकते हैं, तो आप हमेशा खुद को गलत साबित करते हैं। असल में आप जितना सोचते हैं उससे अधिक शक्तिशाली हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+