प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते वायरल हुई तस्वीर पर बहन परिणीति ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें वो सिगरते पीती हुई नजर आई थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी ये तस्वीर मियामी बीच की थी, जहां वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचीं थी। इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास और मां मधु भी नजर आ रही थीं। प्रियंका सिगरेट का कश लगाने की तस्वीर वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल किया। इस मामले में जब प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा से सवाल किया गया तो जानिए उन्होंने इस पर क्या कहा।
'जबरिया जोड़ी' की एक्ट्रेस ने कहा, जानिए
आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन में जुटी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से जब प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट पीने की तस्वीर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर साफ तौर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए जब उनसे इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे इस इस सवाल का जवाब देने का कोई अधिकार नहीं है और ना ही मैं इस पर मैं कुछ कहूंगी।'
इसे भी पढ़ें:- भीड़ में घिर गईं सारा तो कार्तिक ने इस तरह से निकाला बाहर, VIDEO वायरल
प्रियंका चोपड़ा की इसी तस्वीर पर हुआ विवाद
बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपना 37वां जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ मियामी बीच पहुंचीं थीं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। इस तस्वीर में प्रियंका सिगरेट के कश लगा रही थीं वहीं इसमें उनकी मां मधु और पति निक जोनास भी पूरा साथ दे रहे थे। सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें सामने आईं उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
|
यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा इसलिए ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई क्योंकि उन्होंने दिवाली के मौके पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 'धुम्रपान करना खतरनाक है।' यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें उन्हें अस्थमा है और उन्हें धुम्रपान से नफरत है। यही नहीं उन्होंने वीडियो शेयर कर धुआं रहित दिवाली मनाने की अपील भी लोगों से की थी। हालांकि, जैसे ही उनकी धुम्रपान की तस्वीर वायरल हुई, उन्हें अपनी ही सलाह भारी पड़ती नजर आई। यूजर्स ने कैसे प्रियंका चोपड़ा की धुम्रपाल की तस्वीर पर उन्हें निशाने पर लिया, देखिए कुछ कमेंट्स।
इसे भी पढ़ें:- एयरपोर्ट के लगेज कैरियर पर आफत में फंस गई 2 साल के मासूम की जान, VIDEO वायरल